Advertisment

Bhopal Delhi Train: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, भोपाल-निजामुद्दीन वंदे भारत में बढ़ेंगे कोच, 432 सीटें और बढ़ेंगी

Bhopal Delhi (Rani Kamalapati Hazrat Nizamuddin) Train Coach News Update: राजधानी भोपाल से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Delhi Train

Bhopal Delhi Train

हाइलाइट्स

  • RKMP- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत में बढ़ेंगे 4 कोच, 432 सीटें
  • अभी 16 कोचों में 14 एसी चेयर कार, 2 एग्जीक्यूटिव क्लास
  • आगे 20 कोचों में 16  एसी चेयर कार, 4 एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे
Advertisment

Bhopal Delhi (Rani Kamalapati Hazrat Nizamuddin) Train Coach News: राजधानी भोपाल से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रानी कमलापति- हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस (RKMP- Hazrat Nizamuddin Vande Bharat Express) में सीटों की भारी मांग और लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे इसमें कोच बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों की मानें ने रेलवे बोर्ड इस पर जल्द फैसला लेगा।

भोपाल मंडल ने रिपोर्ट में वंदे भारत में यात्रियों की बढ़ती संख्या और टिकट की कमी का मुद्दा प्रमुखता से रखा। इसके बाद जोन की ओर से वंदे भारत में चार कोच बढ़ाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

ट्रेन में बढ़ेंगे 4 कोच, 432 सीटें

वर्तमान में वंदे भारत में 16 कोच हैं, जिसमें 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच। कुल 1128 सीटों की क्षमता वाली यह ट्रेन रोजाना फुल रहती है। प्रस्तावित बदलाव के बाद ट्रेन 20 कोच की हो जाएगी, जिसमें 16 चेयर कार और 4 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल होंगे यानी यात्रियों को रोजाना 1560 सीटें मिलेंगी, जो वर्तमान संख्या से 432 सीटें ज्यादा होंगी।

Advertisment

यह है ऑक्यूपेंसी

  • ट्रेन संख्या 20171 (रानी कमलापति-निजामुद्दीन) की ऑक्यूपेंसी 94%
  • ट्रेन संख्या 20172 (निजामुद्दीन-रानी कमलापति) की ऑक्यूपेंसी 112%

एमपी की पहली वंदे भारत RKMP से चली

एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन, रानी कमलापति से चलाई गई थी। यह ट्रेन यहां से हजरत निजामउद्दीन के लिए चलाई गई थी, इस ट्रेन को रानी कमलापति से हरी झंडी दिखाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने हजरत निजामउद्दीन के लिए रवाना किया था।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बढ़ रहे कोच

भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से चलने वाली सबसे पॉपुलर ट्रेन है। इसकी बढ़ती ऑक्यूपेंसी को देखते हुए यात्रियों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन 16 की जगह 20 कोच की हो जाएगी। इससे ट्रेन में 432 सीटें और बढ़ जाएंगी।

Advertisment

लखनऊ-पटना वंदे भारत की भी तैयारी

भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए भी वंदे भारत ट्रेनें चलाने का प्लान है। दिसंबर 2025 तक इन दोनों रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम कटारिया ने बताया कि इन दोनों ट्रेनों की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है, सिर्फ अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:  MP Pension Rules 2025: मध्यप्रदेश में अगले माह तक तैयार हो जाएंगे UPS के नियम! विकल्प चुनने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

भोपाल-लखनऊ वंदे भारत

जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, संचालन शुरू कर दिया जाएगा। भोपाल से लखनऊ के लिए प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों का विकल्प मिलेगा। यह ट्रेन आठ कोचों की होगी और पूरी तरह से डे-रन सेवा पर आधारित रहेगी। वहीं भोपाल से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन एक नई सुविधा लेकर आएगी। यह भारत की उन शुरुआती वंदे भारत ट्रेनों में से होगी। जिनमें स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी, तीनों श्रेणियों की बर्थ रहेंगी।

Advertisment

MP Heavy Rain: नर्मदा उफनी, डिंडौरी में घाट डूबे, रास्ते बंद,सतना में बाढ़ के हालात, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश

MP Heavy Rain update

MP Heavy Rain Update Narmada Flood: मानसून ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के चलते मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को भोपाल-ग्वालियर समेत 30 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी पौन इंच उमरिया में पड़ा। इधर डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर रही। इससे नर्मदा किनारे के सारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ आने से डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Vande Bharat Express Bhopal Delhi Train RKMP NZM Vande Bharat Express
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें