Advertisment

Bhopal Crime : पति-पत्नि के बीच मटन बनाने को लेकर झगड़ा, पड़ोसी की गई जान

author-image
deepak
Bhopal Crime : पति-पत्नि के बीच मटन बनाने को लेकर झगड़ा, पड़ोसी की गई जान

भोपाल/दीपक द्विवेदी : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाने में पड़ोसी को अपनी जान देनी पड़ी। जी हां एक पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पड़ोसी की जान ले ली। यह सब तब हुआ जब पति पत्नी के बीच मटन बनाने को लेकर झगड़ा हो रहा था, दरअसल पूरा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बिलखिरिया इलाके का है। जहां मंगलवार के दिन घर में मटन बनाने को लेकर पप्पू नाम के एक शख्स का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था और इस विवाद के बीच जब पत्नी जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी तो पड़ोसी वहां पहुंचा था और उसने उस दौरान झगड़ा शांत करा दिया।

Advertisment

publive-image

बल्लू पर ताबड़तोड़ हमला

बाद में पप्पू को गुस्सा आया और वह डंडा लेकर बबलू के पास पहुंच गया। बबलू चौपाल पर बैठा हुआ था उसी दौरान ताबड़तोड़ बबलू पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे बबलू बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पप्पू की पत्नी कुंती बाई ने फोन कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थोड़ी देर बाद हत्या का आरोपी पप्पू भी पुलिस की गिरफ्त में था। पकड़े जाने पर उसने बताया कि वह मंगलवार को मटन बना रहा था। उसकी पत्नी इस बात का विरोध कर रही थी। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पप्पू अहिरवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/WhatsApp-Video-2022-10-21-at-3.29.11-PM.mp4"][/video]

हत्या विवाद मध्य प्रदेश मटन मंगलवार भोपाल पत्नी पति wife Viral News in Hindi viral news viral content neighbor dead body Mutton murder Madhya Pradesh. मर्डर Husband hindi crime serials dispute crimes in bhopal crime patrol special clips crime patrol serial crime patrol satark crime patrol dial 100 crime patrol clip crime patrol all episodes crime patrol crime in india Crime In Bhopal bhopal police bhopal news crime bhopal news bhopal live crime news bhopal latest news bhopal crime news mp bhopal crime news live Bhopal Crime News bhopal crime latest news bhopal crime branch bhopal Crime bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें