Advertisment

Bhopal Congress Protest : 23 जनवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव, कमलनाथ रहेंगे मौजूद

कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को इंदौर में प्रांत व्यापी आंदोलन किया जाएगा

author-image
Bansal News
Bhopal Congress Protest : 23 जनवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव, कमलनाथ रहेंगे मौजूद

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस Bhopal Congress Protest एक बार फिर आंदोलन करने जा रही है। इन आंदोलनों में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 24 जनवरी को इंदौर में प्रांत व्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Advertisment

पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे

उधर मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 23 जनवरी को होने वाले कांग्रेस पार्टी के राजभवन घेराव में युवक कांग्रेस अपने अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में अपना समर्थन देते हुए राजभवन का घेराव करेगी जिसमें प्रदेशभर से आए युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे।

कमलनाथ के निवास पर मिलकर चर्चा की

विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज इसी विषय पर एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर मिलकर चर्चा की है जिसमें कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कल होने वाले राजभवन घेराव के लिए युवक कांग्रेस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश भर से हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता भोपाल पहुंच चुके हैं उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी हो चुकी है।

Advertisment
Bansal Group Bansal News MP CG Breaking News CG Breaking News MP Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews mp news in hindi latest mp news in hindi kamal nath news kamal nath ex cm kamal nath MP Congressकांग्रेस PCC Chief mp congress news MP Congress Protest Bhopal Congress Protest Bhopal Congress Protest news mp congress news today bhopal MP congress Maun Dharna
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें