Advertisment

Bhopal Congress Kisan Andolan :कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस Bhopal Congress Kisan Andolan ने आज एक बार फिर आंदोलन किया। इन आंदोलनों में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज सुबह राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव किया।

author-image
Bansal News
Bhopal Congress Kisan Andolan  :कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस Bhopal Congress Kisan Andolan ने आज एक बार फिर आंदोलन किया। इन आंदोलनों में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज सुबह राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव किया। कांग्रेसी जैसे ही राजभवन का घेराव करने निकले वैसे ही भारी पुलिस बल ने इन लोगों को रोक लिया। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इधर उधर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Advertisment

पुलिस ने कई जगहों पर बेरिकेट्स लगा दिए

गौरतलब है कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस राजभवन का घेराव करने पहुंची। पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व मंत्री एवं स्थानीय पदाधिकारी जवाहर चौक पर जमा हुए। प्रदर्शन में दिग्विजय, अरुण यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद है। प्रदेश सरकार के महंगाई और कृषि बिल समेत कई मुद्दों को लकेर राजभवन का घेराव किया। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी व्यवस्था कर ली है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई जगहों पर बेरिकेट्स लगा दिए है।वही राजभवन जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है।

https://twitter.com/INCMP/status/1352863763003830273

रोशनपुरा चौराहे से पहले बेरिकेड्स पर पुलिस का पहरा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजभवन जाने से रोकने के लिए रोशनपुरा बेरिकेड्स लगाए गए है। भोपाल डीआईजी इरशाद वली, दो एडिशनल एसपी, चार सीएसपी समय पांच टीआई ने मोर्चा संभाला है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले की तैयारी भी गई है। प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग टीम बनाई गई है।

Advertisment

कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज
बताया जा रहा है कि राजभवन पहुंचने से पहले पुलिस ने काग्रेंसियों पर लाठीचार्ज कर दिया। रंगमहल के पास लाठी चार्ज हुआ। डीआईजी ने खुद मोर्चा संभाला है। जानकारी ये भी है आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान भी बेहोश हुई। वही यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया Youth Congress President Vikrant Bhuria Arrested को गिरफ्तार कर लिया गया है

Youth Congress President Vikrant Bhuria Arrested Congress Kisan Andolan bhopal Bhopal Congress Kisan Andolan
Advertisment
चैनल से जुड़ें