Advertisment

भोपाल के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रदर्शनी: CM मोहन ने देखे रीयूज मटेरियल से बने मॉडल्स, छात्राओं से किया संवाद

Bhopal Polytechnic College: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित महिला विकास और सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान छात्राओं द्वारा तैयार की गई रीयूज मटेरियल से बनी कला और विज्ञान से संबंधित मॉडल्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

author-image
Vikram Jain
भोपाल के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रदर्शनी: CM मोहन ने देखे रीयूज मटेरियल से बने मॉडल्स, छात्राओं से किया संवाद

हाईलाइट्स

  • भोपाल महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया कॉलेज में छात्राओं से संवाद
  • सीएम ने किया कौशल विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन
Advertisment

Bhopal Polytechnic College: भोपाल स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को आयोजित महिला विकास और सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा तैयार की गई रीयूज मटेरियल से बनी कला और विज्ञान से संबंधित मॉडल्स की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्राओं ने चित्रकारी, ट्राइबल आर्ट और विज्ञान से जुड़े मॉडल्स बनाए थे। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीएम ने छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली।

अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

भोपाल स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवाजी नगर में बुधवार को महिला विकास और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में स्थित लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रीयूज मटेरियल से बने मॉडल्स ने किया प्रभावित

इसके बाद, मुख्यमंत्री ने महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने रीयूज मटेरियल से बनी कला और विज्ञान से संबंधित मॉडल्स प्रस्तुत किए थे। इनमें गोंड आर्ट और मांडना जैसी पारंपरिक कलाओं से सजे हुए लैंप प्रमुख आकर्षण थे। निरीक्षण के दौरान सीएम ने छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक कलाओं की जमकर तारीफ की।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने पारंपरिक कलाओं की सराहना की

निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने सीएम को बताया कि उसने पुराने सामान से यह लैंप तैयार किया है, और जब मुख्यमंत्री ने उसे जलाने को कहा, तो वह चमकने लगा, जिसे देखकर मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने चित्रकारी, ट्राइबल आर्ट और विज्ञान से जुड़े मॉडल्स लगाए थे।

ये खबर भी पढ़ें...अशोकनगर जिला पंचायत CEO अभद्रता मामला: चंदेरी बीजेपी विधायक ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात, कहा- अफसर पर हो सख्त एक्शन

छात्राओं की सराहना, ली पढ़ाई की जानकारी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें प्रेरणा, आत्मबल और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही छात्राओं की कलाकृति का सराहना की। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रुचियों और बनाए गए प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महारानी दुर्गावती और देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियां अपनी मेहनत और कौशल से प्रदेश और देश का भविष्य उज्ज्वल कर रही हैं।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने की छात्राओं की मेहनत की तारीफ

इस दौरान कई छात्राओं ने बताया कि वे पहली बार किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा, "लगता है सबको पकड़-पकड़ कर लाया गया है।" मुख्यमंत्री ने छात्राओं की मेहनत की तारीफ की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित थे।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP के ऊर्जा मंत्री का अनोखा संकल्प: न घर में न कार में, कहीं भी नहीं चलाएंगे AC, अब पंखे में सोएंगे प्रद्युम्न सिंह तोमर

Advertisment

publive-image

Minister Pradyuman Singh Tomar Resolution: जहां एक ओर देशभर में गर्मी चरम पर है, वहीं मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जून में महीने भर वे एयर कंडीशनर (AC) का बिल्कुल उपयोग नहीं करेंगे। इस दौरान वे पार्क में पंखे के नीचे सोएंगे। मंत्री ने अपने इस निर्णय के पीछे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान का हवाला दिया है।इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Women Empowerment Traditional Arts Student Efforts Reuse Material CM Mohan inspected the women polytechnic chief minister mohan yadav Bhopal Women Polytechnic College Exhibition Bhopal Women Polytechnic College Bhopal Reuse Material Models Exhibition bhopal Polytechnic College bhopal news Art and Models
Advertisment
चैनल से जुड़ें