/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Bhopal-Chipko-Andolan.webp)
हाइलाइट्स
हरियाली बचाने आज बड़ा चिपको आंदोलन
हजारों पेड़ो को काटने का विरोध
भोपाल में जुटेंगे सैकड़ों लोग, बांधेंगे रक्षासूत्र
Bhopal Chipko Andolan: राजधानी में पेड़ों को बचाने के लिए चल रहे चिपको आंदोलन का आज तीसरा दिन है। आज भी ये आंदोलन जारी रहेगा। आपको बता दें कि आज शहर के शिवाजी नगर स्थित नूतन कॉलेज के सामने सैकड़ों लोग जुटेंगे और पेड़ काटे जाने का विरोध करेंगे। इसके साथ ही पेड़ो को रक्षासूत्र भी बांधेंगे।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1801541057701609520
दो दिन से चल रहा आंदोलन
इस आंदोलन के जरिए भोपाल के तुलसीनगर-शिवाजी नगर इलाके में मंत्री-विधायकों के बंगलों के लिए 29 हजार से ज्यादा पेड़ काटे जाने के प्लान का विरोध किया जा रहा है। इससे पहले भी लगातार 2 दिन से महिलाएं, बच्चे सड़क पर उतरे थे। इतना ही नहीं महिलाएं तो पेड़ों से चिपक कर भावुक हो गईं थीं।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/06/13/new-project-2024-06-13t120945540_1718282929.jpg)
पेड़ों के काटने का किया जा रहा विरोध
पेड़ो को काटने के विरोध में पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई कांग्रेसियों ने मोर्चा संभाला था। वहीं, पिछले 2 दिन से महिलाएं भी मैदान में उतर रही हैं। दूसरी तरफ भोजपाल जन कल्याण एवं विकास परिषद भी पेड़ों के काटे जाने के विरोध कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हो चुकी है।
पर्यावरणविद् ने ये कहा
पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी के मुताबिक, 29 हजार पेड़ों को बचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे। ये पेड़ 50 से 70 साल पुराने हैं। आज यानी कि 14 जून को शाम 6 बजे नूतन कॉलेज के सामने शिवाजी नगर में पेड़ों का पूजन करेंगे इसके साथ ही रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा का वचन दोहराएंगे।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/06/13/whatsapp-image-2024-06-13-at-25526-pm_1718282877.jpeg)
कोर्ट की शरण में भी जाएंगे
आंदोलन कर्ताओं का कहना है कि पेड़ों की रक्षा के लिए हम शहर के सांसद, विधायक और अधिकारियों के पास जाएंगे। अगर इतने में भी बात नहीं बनी तो जरूरत पड़ने पर कोर्ट की शरण में भी जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: गेमिंग सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिल्डर के घर से करोड़ों बरामद, रुपए गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन, 9 गिरफ्तार
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us