Advertisment

MP CBI Raid: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

Madhya Pradesh Bhopal Retired Railway Employee CBI Raid Update:19 जून की देर रात CBI ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर रेड डाली। कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप था।

author-image
BP Shrivastava
Bhopal CBI Raid

Bhopal CBI Raid

हाइलाइट्स

  • CBI की रेलवे कर्मचारी के यहां छापामारी
  • कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का है आरोप
  • रिटायर्ड कर्मचारी रेलवे यूनियन का नेता है
Advertisment

Bhopal CBI Raid: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापामार कार्रवाई की। CBI ने गुरुवार, 19 जून की देर रात रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर रेड डाली। कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप था।

आय से अधिक संपत्ति केस में कार्यवाही

जानकारी के मुताबिक भोपाल के निशातपुरा के सरकारी निवास में रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी अशोक शर्मा के निवास पर CBI ने छापामार कार्यवाही की। अशोक शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। हालांकि शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा गया है।

ये भी पढ़ें: MP Monsoon 2025: रीवा-गुना समेत 8 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर

Advertisment

अशोक शर्मा रेलवे यूनियन के लीडर भी हैं

अशोक शर्मा पिछले ही साल रेलवे विभाग से चीफ लोको पायलट के पद से रिटायर हुए हैं। अशोक शर्मा रेलवे यूनियन के लीडर हैं और वर्तमान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे यूनियन में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद ही कोई खुलासा हो सकेगा।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Weather: ग्वालियर में 1 महीने पहले बनी रोड धंसी, शिवपुरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली बही, श्योपुर में गांवों का संपर्क टूटा

Advertisment

MP Weather

MP Weather Monsoon Rainfall Alert: मध्यप्रदेश में शुरुआती बारिश से ही कई जिलों में उथल-पुथल मच गई है। ग्वालियर में एक महीने पहले बनी सड़क धंसने से गहरा गड्ढा हो गया। शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर बह गया। वहीं धार के मांडू में खुद नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। श्याेपुर में जबरदस्त बारिश से गांवों से शहर का संपर्क टूट गया है। कूनो नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग में शुक्रवार, 20 जून को 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

madhya pradesh bhopal CBI Raid bhopal cbi raid
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें