Advertisment

Railway Employee CBI Raid: बेटे की शादी में खूब उड़ाया पैसा, ऐसे हुआ रिटायर्ड लोको पायलट की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

Railway Employee CBI Raid Update: सीबीआई की रेड में रेलवे के रिटायर्ड लोको पायलट अशोक शर्मा के पास आय से 63.85% अधिक संपत्ति मिली। बेटे की शादी में बेहिसाब खर्च का खुलासा भी हुआ।

author-image
BP Shrivastava
Railway Employee CBI Raid Update

Railway Employee CBI Raid Update

Railway Employee CBI Raid Update: भारतीय रेलवे (WCR) में लोको पायलट रहे अशोक शर्मा के यहां CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) रेड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि अशोक शर्मा ने अपने बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। साथ ही CBI को शुरुआती इन्वेटीगेशन में अशोक शर्मा के पास आय से 63.85 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिली है।
यहां बता दें, तीन दिन पहले यानी 17 जून की देर रात रिटायर्ड लोको पायलट अशोक शर्मा के भोपाल स्थित पूर्वी रेलवे कॉलोनी निवास पर CBI ने छापामार कार्रवाई की थी।

Advertisment

देखें CBI इन्वेस्टीगेशन रिपोर्ट 

publive-image

publive-image

publive-image

publive-image

अशोक शर्मा के पास मिली आय से 63% ज्यादा संपत्ति

CBI टीम ने रिटायरर्ड रेलवे कर्मचारी अशोक शर्मा के यहां छापामार कार्रवाई के बाद 4 पेज की इन्वेटीगेशन रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें CBI ने अशोक शर्मा की स्थाई और अस्थाई संपत्तियों की पड़ताल की। जिसमें पाया के शुरुआत में उनके पास 5 लाख 80 हजार रुपए की संपत्तियां थी। जो अब बढ़कर एक करोड़, 24 लाख 68 हजार 996 (1,24,68,996 रुपए) रुपए हो गई। ज्ञात आय एक करोड़ 27 लाख 77 हजार 266 रुपए बताई गई। इस दौरान खर्च (व्यय) 90 लाख 47 हजार 380 रुपए (90,47,380 रुपए) हुए। सीबीआई जांच में 81 लाख 59 हजार 97 रुपए (81,59,097 रुपए) यानी 63.85 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने बेटे की शादी में बेहिसाब खर्च किया

सीबीआई ने रिपोर्ट में बताया कि अशोक शर्मा ने अपने बेटे की शादी में बेहिसाब खर्च किया था। इसके अलावा अशोक शर्मा और उनकी पत्नी के नाम प्राइम लोकेशन पर मकान है। उनका मिचुअल फंड, इंश्योरेंस में भी इनवेस्टमेंट होने का पता चला है। सीबीआई ने उनकी लाइफस्टाइल का आकलन कर भी आय की गणना की है। जांच में बच्चों के खातों में बड़ी राशि के ट्रासफर करने की भी जानकारी मिली है। जिसका सीबीआई ने रिपोर्ट में जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें: Bhopal Power Cut News: भोपाल के 100 से अधिक इलाकों में शनिवार दोपहर से होगी बिजली कटौती, सुबह निरंतर रहेगी बिजली सप्लाई

Advertisment

WCR यूनियन में हैं महामंत्री

अशोक शर्मा ने करीब 39 साल रेलवे में नौकरी की है। वे एक साल पहले ही लोको पायलट के पद से रिटायर्ड हुए हैं। उन्होंन 1985 में नौकरी ज्यॉइन की थी। शुरुआत में एक-डेढ़ साल सोलापुर (महाराष्ट्र) में रहने के बाद भोपाल ट्रांसफर कराकर आ गए थे। उसके बाद रिटायरमेंट तक भोपाल में ही रहे। वर्तमान में रेलवे के सरकारी क्वार्टर (1/A, पूर्व रेलवे कॉलोनी भोपाल) में निवासरत हैं। अशोक शर्मा लम्बे समय से रेलवे यूनियन की राजनीति कर रहे हैं। वर्ततान में वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) यूनियन में जनरल सेक्रेटरी हैं।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP CBI Raid: रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर छापा, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप

Advertisment

Bhopal CBI Raid

Bhopal CBI Raid: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापामार कार्रवाई की। CBI ने गुरुवार, 19 जून की देर रात रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर पर रेड डाली। कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Railway scam Railway loco pilot corruption Railway Employee CBI Raid hindi news General Secretary WCR Bhopal Ashok Sharma expenditure on son's wedding disproportionate assets CBI Raid Railway Employee update CBI investigation 2025 Ashok Sharma CBI Raid
Advertisment
चैनल से जुड़ें