Advertisment

Bhopal Car Accident: कार चलाते स्नैप बना रहे युवकों की मौत एक घायल, केरवा नदी में गिरी कार

भोपाल में तीन दोस्तों की गाड़ी स्नैप बनाते हुए कोलार नदी में गिर गई। दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल है।

author-image
Bansal news
Bhopal Car Accident

Bhopal Car Accident: कार चलाते हुए स्नैप बना रहे युवकों की गाड़ी केरवा नदी में गिर गई। दरअसल, मामला बुधवार रात करीब 11 बजे का है। तीन दोस्त भोपाल के कोलार एरिया में कार से घूमने निकले थे। हादसे में दो की मौत हो गई और एक घायल है। कार का कांच तोड़कर लड़कों के शव को निकाला गया।

Advertisment

पुलिया पर नहीं है रेलिंग

बताया जा रहा है कि कोलार में सिक्सलेन का काम चल रहा है। पुलिया पर रेलिंग ना होने के कारण कार बैरिकेड्स को तोड़कर को कोलार नदी में जा गिरी। कोलार पुलिस ने गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिए। 

पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना का है कि समय रहते यदि बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाल लिया होता, तो उनकी जान बच जाती। जानकारी के मुताबिक पलाश गायकवाड़ (25) कोलार एरिया में रहता था।

पीडब्ल्यूडी में फोर्थ ग्रेड का कर्मचारी था पलाश

पलाश पीडब्ल्यूडी में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी था। बुधवार की रात पलाश अपने दोस्त विनीत दाक्षा (22) और पीयूष गजभिए (24) के साथ कोलार एरिया में ढाबे पर पार्टी करने गया था। तीनों दोस्त देर रात करीब साढ़े 11 बजे वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार दृष्टी सिटी पुलिया से नीचे गिर गई। 

Advertisment

पीयूष की हालत गंभीर

घटना के वक्त विनीत कार चला रहा था। विनीत की कार ने संतुलन खोया और वह पुलिया में जा गिरी। विनीत और पलाश की मौके पर ही मौत हो गई। पीयूष की हालत गंभीर है। उसका ट्रीटमेंट भोपाल के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

पीडब्ल्यूडी में युवको की हुई थी अनुकंपा नियुक्ति 

पीयूष बैंगलोर में अमेजन कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता है। जबकि विनीत पलाश के साथ पीडब्ल्यूडी में काम करता था। दोनों की अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। घटना पर मौजूद लोगों के मुताबिक यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो युवकों की जान बच सकती थी।

Vineet Daskha Palash Gaikwad Kolar Car Accident Bhopal Car Accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें