Advertisment

Bride Kidnap in Bhopal: सज-धज कर मैरिज गार्डन में एंट्री करने वाली थी दुल्हन, तभी हो गया अपहरण, देखता रह गया दूल्हा

Bride Kidnap in Bhopal: दुल्हन और दूल्हे की शादी मंगलवार को गंजबासौदा में हुई थी। बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन होना तय था।

author-image
Kushagra valuskar
Bride Kidnap in Bhopal: सज-धज कर मैरिज गार्डन में एंट्री करने वाली थी दुल्हन, तभी हो गया अपहरण, देखता रह गया दूल्हा

Bride Kidnap in Bhopal: भोपाल के टीटी नगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दूल्हे के सामने ही दुल्हन का अपहरण कर लिया गया। दूल्हे ने बताया कि कार सवार तीन युवकों ने दुल्हन को जबरन कार में बैठाकर ले गए। यह घटना बुधवार देर शाम की है।

Advertisment

शादी और रिसेप्शन की तैयारी

दुल्हन और दूल्हे की शादी मंगलवार को गंजबासौदा में हुई थी। बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन होना तय था। इसी के लिए दुल्हन पार्लर से मेकअप कराकर लौट रही थी। वह कार से उतरी ही थी कि अज्ञात युवकों ने उसे उठाकर ले गए।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत, शुरू की तलाश

दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि दुल्हन की तलाश में एक टीम गंजबासौदा भेजी गई है, जबकि दूसरी टीम सागर की तरफ रवाना की गई है।

दुल्हन और उसके पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। दुल्हन पक्ष का कोई भी सदस्य रिसेप्शन में भी नहीं आया। दुल्हन की लास्ट लोकेशन सागर में ट्रेस की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment

क्या है पूरा मामला?

दूल्हे आशीष रजक (32 वर्ष) ने बताया कि पार्लर पर तैयार कराने के बाद पत्नी को कार से रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल तक लेकर आया था। मैरिज हॉल के बाहर कार रुकते ही पत्नी कार से उतरी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। तभी पीछे से एक कार तेजी से आई। उसमें से उतरे युवकों ने बहन को धक्का दिया और पत्नी को कार में खींचकर भाग निकले।

विदाई से पहले की घटना

दूल्हे के परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात गंजबासौदा में शादी हुई। फेरों के बाद विदाई हुई, तब देखा कि दूल्हे की कार के चारों टायर किसी ने पंक्चर कर दिए थे। दुल्हन को बस से भोपाल लेकर आए थे।

दूल्हे ने बताई पत्नी की पुरानी बात

दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले पत्नी किसी लड़के के संपर्क में रह चुकी है। पत्नी ने यह बात स्वयं उसे बताई थी। हालांकि, इस बात का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है कि यह घटना उसी लड़के से जुड़ी है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

पर्यावरण को बचाने का संकल्प: 4 साल में 4500 से अधिक पौधे लगा चुके कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोगों से भी कर रहे अपील

नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, 16 दिन पहले राजगढ़ में किया था बच्ची का रेप

MP news bride kidnap bride abduction bhopal wedding bhopal news Bhopal kidnapping news bhopal Crime Bhopal bride kidnapped
Advertisment
चैनल से जुड़ें