Advertisment

जमीन के पीछे खूनी संघर्ष: कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, दो की मौत, दर्जनभर घायल

Bhopal News: सरकारी जमीन के पीछे खूनी संघर्ष, कब्जे को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, दो की मौत, दर्जनभर घायल

author-image
Preetam Manjhi
जमीन के पीछे खूनी संघर्ष: कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, दो की मौत, दर्जनभर घायल

हाइलाइट्स

  •  लंबे समय से चल रहा था विवाद
  • बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
  • पुलिस कर रही मामले की जांच
Advertisment

Bhopal News: भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र नजीराबाद के पास से खूनी संघर्ष की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडो से हमला कर दिया। हमले में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1789222541535347146

दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा था विवाद

SP देहात प्रमोद सिन्हा के मुताबिक, ग्राम पंचायत भमोरा के गांव सुखला में गुर्जर समाज के लोग रहते हैं। सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वर्तमान सरपंच और पूर्व सरपंच के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

इसी बात को लेकर आज सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पहले दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौच शुरू हुई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर धारदार हथियारों से  हमला करने लगे।

Advertisment

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए (Bhopal News) अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि दोनों ही मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

पुलिस का अनुमान है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि घायलों की हालत नाजुक होने की वजह से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

वहीं मामला गंभीर होने की वजह से गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: इनामी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर गिरफ्तार: सवा सौ करोड़ के घोटाले में था फारार, पुलिस ने UP के एटा में दबोचा

Advertisment
चैनल से जुड़ें