Advertisment

भोपाल में Blinkit कर्मचारियों का उत्पात: 15-20 डिलीवरी बॉय ने कस्टमर को जमकर पीटा, महिलाओं के कपड़े फाड़े, VIDEO वायरल

Bhopal Blinkit Delivery Boys Attack: भोपाल में Blinkit कर्मचारियों का उत्पात, 15-20 डिलीवरी बॉय ने कस्टमर को जमकर पीटा, महिलाओं के कपड़े फाड़े, VIDEO वायरल bhopal blinkit delivery Boys attack danish hills 2025 hindi News bps

author-image
BP Shrivastava
Bhopal Blinkit Delivery Boys Attack

Bhopal Blinkit Delivery Boys Attack

हाइलाइट्स

  • भोपाल में Blinkit कर्मचारियों का उत्पात
  • डिलीवरी बॉय ने लाठी-डंडों से मारपीट की
  • महिलाओं के साथ भी हिंसा और कपड़े फाड़े
Advertisment

Bhopal Blinkit Delivery Boys Attack: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में ब्लिंकिट कर्मचारियों (Boys) ने जमकर उत्पात मचाया। कंपनी के 15 से 20 डिलीवरी बॉय ने कस्टमर की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। कर्मचारियों पर महिलाओं को भी पीटने और उनके कपड़े फाड़ने का आरोप है। मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पूरा मामला कोलार थाना क्षेत्र की दानिश हिल्स कॉलोनी का है।

publive-image

मारपीट CCTV में कैद

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के दानिश हिल्स कॉलोनी में Blinkit डिलीवरी कर्मचारियों ने जमकर उत्पात मचाया। शुरुआत एक कस्टमर के साथ विवाद से हुई, जिसके बाद 15 से 20 डिलीवरी बॉय वहां जमा हो गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

महिलाओं से भी मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप

वीडियो में देखा जा सकता है कि Blinkit कर्मचारी एक साथ मिलकर कुछ युवकों को लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट में युवकों को चोटें भी आई हैं। वहीं, महिलाओं के साथ भी हिंसा और उनके कपड़े फाड़ने का आरोप है। इस घटना ने इलाके और पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

Advertisment

दानिश हिल्स के रहवासियों ने कोलार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस मारपीट की वजह क्या थी।

ये भी पढ़ें:  Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में 29वीं किस्त ट्रांसफर, CM ने कहा- भाई दूज से हो जाएंगे 1500 रुपए

भोपाल में कर्मचारियों की ‘महाक्रांति रैली’: आउटसोर्स कर्मी बोले- सरकार को आउटसोर्स कंपनियों से खास प्रेम

Advertisment

Bhopal Mahakranti Rally

Bhopal Mahakranti Rally Outsource Workers: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार, 12 अक्टूबर को बैंक मित्र, पंचायत चौकीदार, पंप ऑपरेटर, अंशकालीन भृत्य, राजस्व सर्वेयर, आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों ने ‘महाक्रांति रैली’ कर जंगी प्रदर्शन किया। आयोजन तुलसी नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Women Assault Case Lathi Assault Incident Kolar Police Complaint Delivery Employees Clash Danish Hills Colony Violence bhopal blinkit delivery Boys attack Bhopal Blinkit Delivery Attack
Advertisment
चैनल से जुड़ें