Advertisment

Bhopal big news : हलालपुर बस स्टैंड, लालघाटी का बदला जाएगा नाम, नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

author-image
Bansal News
Bhopal big news : हलालपुर बस स्टैंड, लालघाटी का बदला जाएगा नाम, नगर निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव मंजूर

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में नगर निगम की बैठक में राजधानी में दो स्थानों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब भोपाल के 2 जगहों के नाम बदले जाएंगे। हलालपुर बस स्टैंड का नाम हनुमानगढ़ी रखा जाएगा वहीं लालघाटी का नाम श्री नारायण दास जी महाराज रखा जाएगा। बैठक में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इसकी मांग की थी। उन्होंने कहा कि 'हलालपुरा का हलाल शब्द अशुद्ध और खराब है। वहीं लालघाटी पर कई कत्ल हुए थे इसीलिए इनका नाम बदला जाना चाहिए।

Advertisment

विधायक ने दी प्रतिक्रिया

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-03-at-5.33.20-PM-1.mp4"][/video]

हलालपुर बस स्टैंड के नाम परिवर्तन पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में हिम्मत हो तो विरोध करे, जनता जवाब देगी।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-03-at-3.10.40-PM.mp4"][/video]

Advertisment

गुरुवार के दिन हुई इस बैठक की शुरुआत हंगामेदार रही। कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा करते हुए निगम अध्यक्ष से किय सबाल-जबाब किए।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-03-at-12.36.25-PM.mp4"][/video]

Advertisment

बता दें कि भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि नहीं देने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए हंगामा शुरु कर दिया। वहीं इस दौरान जोन गठन का भी उठा मुद्दा भी खूब गूंजा। हंगामें के बीच जोन अध्यक्षों का परिचय करा रहे अध्यक्ष को कांग्रेस पार्षद ने रोक दिया।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-03-at-12.36.22-PM.mp4"][/video]

इस बीच बैठक में हंगामे का एक मुद्दा बीजेपी के पार्षदों द्वारा 2 लाख 90 हजार रुपए के नाश्ता करने को लेकर भी रहा। आरोप है कि बैठक में निगम की मद से इस राशि को खर्च किया गया है। निगम परिषद की बैठक में MIC के सदस्य ने सदन को दी जानकारी दी।

Advertisment

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-03-at-12.36.22-PM-1.mp4"][/video]

watch videoBhopal Sabal reply Municipal Corporation meeting Madhya Pradesh Municipal Corporation meeting in Bhopal Indian Janata Party hungama Corporation President corona congress councilors Congress bjp Bhopal Breaking News : Uproar in Municipal Corporation meeting
Advertisment
चैनल से जुड़ें