Advertisment

MP Bhopal BHEL Fire: भोपाल के भेल कमर्शियल एरिया में भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर मौजूद, बढ़ती जा रही है आग

MP Bhopal BHEL Fire: भोपाल के भेल कमर्शियल एरिया में भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर मौजूद, बढ़ती जा रही है आग bhopal-bhel-commercial-area-fire-update-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP-Bhopal-BHEL-Fire-Update-Bhopal-Collector

MP-Bhopal-BHEL-Fire-Update-Bhopal-Collector

MP Bhopal BHEL Fire: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के भेल कमर्शियल एरिया में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर मौजूद हैं।

Advertisment

यहां गर्मी के चलते आग बढ़ती जा रही है। जानकारी के बाद भेल में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार आग नौ नंबर गेट पर लगी है।

ग्रीन बेल्ट में लगी है आग

[caption id="attachment_802002" align="alignnone" width="1213"]भोपाल के भेल एरिया में भीषण आग लगी है भोपाल के भेल एरिया में भीषण आग लगी है[/caption]

जानकारी के अनुसार भेल में ग्रीन बेल्ट में भीषण आग लगी है। प्राथमिक तौर पर जो जानकारी है उसके अनुसार पीछे के इलाके में ये आग लगी है। सीआईएसएफ (CISF) की टीम मौके पर मौजूद है।

Advertisment

फायर बिग्रेड की एक ही गाड़ी

जानकारी के अनुसार आदमपुर खंती में आग लगी थी वहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौजूद है। इसलिए यहां पर एक ही गाड़ी थी। दूसरी गाड़ी कुछ ही समय पहले पहुंची है। हवा का बहाव उस तरफ होने के कारण और सूखे पेड़ होने के कारण आग विकराल रूप धारण करती जा रही है।

हजारों की संख्या में हैं पेड़

यहां हजारों की संख्या में पेड़ हैं। यहां गाड़ियां अंदर नहीं जा पा रही है। जेसीबी के रास्ते से यहां रास्ता बनाया जा रहा है। जिसके बाद ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां अंदर जा पाएंगीं।

भोपाल कलेक्टर मौके पर मौजूद

आपको बता दें भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंच चुके हैं। उनके अनुसा यहां पर निगम की गाड़ियां भी आग को कंट्रोल करने में लगी हैं। बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।

Advertisment

शुरुआती दौर में नौ नंबर पर आग लगी थी। ये एल शेप में चलती हुई अब एक नंबर पर आ गई है। यहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौजूद है।

सुबह 11 बजे लगी आग को अभी 2 बजे तक काबू नहीं पाया जा सका है। यहां पर तेल की टंकीयां लगी हैं। यहां जेसीबी और फायर बिग्रेड की गाड़ियां अंदर नहीं जा पा रही हैं।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: आज भी तपेगा एमपी, 44 डिग्री रहेगा पारा, दो दिन बूंदाबांदी के आसार

Advertisment
MP Breaking News MP Bhopal BHEL Fire mp bhopal BHEL News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें