Advertisment

Indigo Flight: भोपाल से बेंगलुरू के लिए अब वीकेंड पर मिलेगी नई फ्लाइट,186 सीटें और बढ़ेंगी, किराए में भी कमी की उम्मीद

Bhopal Bengaluru Indigo Flight:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेंगलुरू के लिए हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडिगो ने इस रूट पर अब हर शनिवार और रविवार को नई 186 सीटर फ्लाइट शुरू की है।

author-image
anjali pandey
Indigo Flight: भोपाल से बेंगलुरू के लिए अब वीकेंड पर मिलेगी नई फ्लाइट,186 सीटें और बढ़ेंगी, किराए में भी कमी की उम्मीद

Bhopal Bengaluru Indigo Flight: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेंगलुरू के लिए हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंडिगो ने इस रूट पर अब हर शनिवार और रविवार को नई 186 सीटर फ्लाइट शुरू की है। अच्छी बात यह है की ये सेवा आज से ही शुरू हो रही है।

Advertisment

अभी इस रूट पर इंडिगो की दो फ्लाइट्स चल रही हैं, जिनमें रोजाना 418 सीटें उपलब्ध हैं। नई फ्लाइट के जोड़ने से शनिवार और रविवार को ये संख्या बढ़कर 604 सीटें हो जाएगी। यानी वीकेंड पर करीब 186 सीटों का अतिरिक्त विकल्प यात्रियों के लिए तैयार रहेगा।

किराए में कमी की संभावना

ट्रैवल एजेंट्स का मानना है कि फ्लाइट्स की संख्या बढ़ने से किराया 5-10% तक कम हो सकता है।

अभी बेंगलुरू के लिए

सुबह की फ्लाइट का औसत किराया: ₹8764

शाम की फ्लाइट का औसत किराया: ₹7700

नई फ्लाइट का किराया भी ₹7700 रखा गया है, लेकिन सीटों के बढ़ने से वीकेंड पर राहत मिल सकती है।

Advertisment

नई फ्लाइट का शेड्यूल

फ्लाइट नंबर: 6E 6336 / 5309 (186 सीटें)

  • बेंगलुरू से प्रस्थान: 9:30 AM
  • भोपाल आगमन: 11:25 AM
  • भोपाल से प्रस्थान: 12:00 PM
  • बेंगलुरू आगमन: 2:05 PM

रोजाना चल रही फ्लाइट्स 

फ्लाइट 6E 0368 / 0393 (232 सीटें)

फ्लाइट 6E 6495 / 6496 (186 सीटें)

  • बेंगलुरू से: 6:00 PM
  • भोपाल आगमन: 8:05 PM
  • भोपाल से: 8:45 PM
  • बेंगलुरू आगमन: 10:50 PM
Advertisment

नई फ्लाइट के जुड़ने के साथ ही अब यात्रियों के पास वीकेंड पर और बेहतर ऑप्शंस हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो काम और पढ़ाई के सिलसिले में इस रूट से अक्सर यात्रा करते हैं ये राहत मायने रखती है।

ये भी पढ़ें : MP में उद्योगों को राहत: अब 33% तक ज्यादा निर्माण की अनुमति, फैक्ट्री के पीछे और साइड में जमीन छोड़ने की पाबंदी खत्म

weekend flights new Bengaluru flight indigo flight update Indigo 186 seater flight flight schedule Bhopal Bengaluru fare reduction possible Bhopal to Bengaluru Flight Bhopal Bengaluru weekend flight Bhopal airline airline fares
Advertisment
चैनल से जुड़ें