Advertisment

Bhopal : गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मलेन और अलंकरण समारोह का होगा आयोजन

Bhopal : गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मलेन और अलंकरण समारोह का होगा आयोजन, Bhopal: All India Kavi Sammelan and decoration ceremony will be organized on Republic Day

author-image
Bansal News
Bhopal : गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मलेन और अलंकरण समारोह का होगा आयोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी देशभक्ति के स्वरों को कविताओं में प्रस्तुत करने और गणतंत्र का उत्सव मनाने के उद्देश्य से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी, 2023 को 'अखिल भारतीय कवि सम्मलेन' का आयोजन रवींद्र भवन सभागार में किया जावेगा।

Advertisment

publive-image

संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस कवि सम्मलेन में देश के प्रख्यात कविगण अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। इस कवि सम्मलेन में प्रताप फौजदार, कर्नल बी.पी. सिंह, राव अजातशत्रु, मदन मोहन समर, राधेश्याम भारती, कविता किरण और अनु सपन कविताएं पढ़ेंगे। यह कवि सम्मलेन संध्या 7 बजे से प्रारम्भ होगा, जिसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

गणतंत्र दिवस की संध्या पर 26 जनवरी, 2023 को मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग का सम्मान अलंकरण समारोह रवींद्र भवन स्थित मुक्ताकाश मंच पर आयोजित किया जाएगा। इसके तहत राष्ट्रीय कबीर सम्मान वर्ष-2021 डॉ. श्यामसुंदर दुबे-हटा, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान वर्ष-2021 डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त-गोरखपुर, राष्ट्रीय इक़बाल सम्मान वर्ष-2021 डॉ.श्रीराम परिहार-खण्डवा एवं राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान वर्ष-2021 जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल-डिंडौरी को प्रदान किया जावेगा। अलंकरण समारोह संध्या 7 बजे प्रारम्भ होगा, जिसमें प्रवेश निःशुल्क होगा।

संस्कृति विभाग रवींद्र भवन मुक्ताकाश मंच मध्यप्रदेश शासन मध्यप्रदेश भोपाल गणतंत्र दिवस अलंकरण समारोह अखिल भारतीय कवि सम्मलेन Republic Day Rabindra Bhawan Muktakash Manch madhya pradesh january 26 Investiture Ceremony Government of Madhya Pradesh Culture Department bhopal bandha talab All India Poets Conference 26 जनवरी
Advertisment
चैनल से जुड़ें