Advertisment

MP NEWS: राजधानी की 150 सिटी बसें आज सुबह से बंद, जानें किन रूटों पर 60 हजार यात्रियों की बढ़ी परेशानी

MP NEWS भोपाल की 150 सिटी बसें आज सुबह से ही बंद हो गई। इन बसों पर हर रोज करीब 60 हजार यात्री सफर करते हैं। बस बंद होने से परेशानी बढ़ गई है।

author-image
Abdul Rakib
MP NEWS: राजधानी की 150 सिटी बसें आज सुबह से बंद, जानें किन रूटों पर 60 हजार यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भोपाल.MP NEWS। राजधानी भोपाल (MP NEWS) की 150 सिटी बसें (City Bus) आज सुबह से ही बंद हो गई हैं। इन रूट की बसों पर हर रोज करीब 60 हजार यात्री सफर करते हैं। ये बसें गांधीनगर से अयोध्या नगर, ईदगाह हिल्स से एम्स, पुतलीघर से 11 मील, करोंद से बैरागढ़ चीचली, भौंरी से मंडीदीप की ओर, कोकता से लालघाटी, चिरायू से सलैया, एयरपोर्ट से मिसरोद, नारियलखेड़ा से एलएनसीटी जैसे 10 मुख्य रूटों पर चलती हैं। सुबह से ही बसें बंद होने से इन रूटों पर अपडाउनर्स और रोजमर्रा के काम से बाजार जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

पीएफ जमा नहीं होने से कर्मचारी हड़ताल पर

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के अंतर्गत शहर में 4 बस आपरेटर्स अलग—अलग रूट पर 368 बसों (MP NEWS) का संचालन करते हैं। इनमें मां एसोसिएट बस आपरेटर्स के पास सबसे अधिक 40 फीसदी बसें है। आपरेटर्स द्वारा कर्मचारियों को पीएफ जमा नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों की और भी समस्याएं हैं जिन पर आपरेटर ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए मां एसोसिएट से जुड़े कर्मचारी बागसेवनिया बस डिपो में सुबह से धरने पर बैठ गए हैं।

बीसीएलएल अधिकारियों ने मोर्चा संभाला

मुख्य रूट पर सुबह से ही बसें बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना (MP NEWS) करना पड़ रहा है। बस आपरेटर और कर्मचारियों के बीच सुलह नहीं होने की स्थिति में सुबह 10.30 बजे से बीसीएलएल अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारी आपरेटर और कर्मचारियों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बीसीएलएल के जनसंपर्क अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। जल्द सिटी बस सेवाएं पहले ही तरह बहाल हो जाएगी।

Bansal News bhopal news BMC bcll City bus RED BUS bhopal bus
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें