Advertisment

Bhool Bhulaiyaa 2: फिर शुरू हुई शूटिंग, जानिए फिल्म में कौन-कौन से एक्टर्स आएँगे नज़र...

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री तब्बू ने अनीस बाज्मी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ Bhool Bhulaiyaa 2 की....

author-image
Bansal News
Bhool Bhulaiyaa 2: फिर शुरू हुई  शूटिंग, जानिए फिल्म में कौन-कौन से एक्टर्स आएँगे नज़र...

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री तब्बू ने अनीस बाज्मी के निर्देशन में बन रही कॉमेडी फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ Bhool Bhulaiyaa 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर रविवार शाम अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ एक बार फिर फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ के साथ....।’’ कार्तिक आर्यन के मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। फिल्म के निर्देशक अनीस बाज्मी ने इस महीने की शुरुआत में शूटिंग फिर शुरू किए जाने की जानकारी दी थी।

Advertisment

बता दें कि, फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इसकी कहानी फरहाद सामजी और आकाश कौशिक ने लिखी। यह 2007 में आई प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूल-भुलैया’ का सीक्वल है। इसका निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार मिलकर कर रहे हैं। फिल्मकारों ने फरवरी में कहा था कि फिल्म 19 नवंबर को रिलीज की जाएगी, लेकिन शूटिंग Bhool Bhulaiyaa 2 रुकने के बाद इसकी रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisment

हिंदी न्यूज़ समाचार मनोरंजन बॉलीवुड समाचार बॉलीवुड न्यूज हिंदी बॉलीवुड न्यूज बॉलीवुड खबर zee hindustan news zee hindustan tabu new movie tabu news in hindi News kiara advani Kartik Aaryan upcoming film Kartik Aaryan pics Kartik Aaryan photos Kartik Aaryan News Kartik Aaryan instagram Kartik Aaryan images Kartik Aaryan film Kartik Aaryan kartik hindi news FREDDY entertainment news in hindi Entertainment News bollywood news in hindi Bollywood news bollywood actress bollywood Bhool Bhulaiyaa 2 picture Bhool Bhulaiyaa 2 movie Bhool Bhulaiyaa 2 film Bhool Bhulaiyaa 2 Bhool Bhulaiyaa
Advertisment
चैनल से जुड़ें