Advertisment

मनचले को पिटते हुए थाने लेकर पहुंची युवती, देखें वीडियो

author-image
Pooja Singh
मनचले को पिटते हुए थाने लेकर पहुंची युवती, देखें वीडियो

भिंड: जिले में मनचले युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की सरेराह मनचले की जमकर धुनाई करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की के पीछे काफी भीड़ साथ-साथ चलती नजर आ रही है। लड़की युवक को पीटते हुए थाने लेकर पहुंची जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Advertisment

मनचले की 'मरम्मत'

यह मामला गोल मार्केट सदर बाजार का है। मिली जानकारी के मुताबिक मनचला लड़की को पिछले तीन दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। मना करने के बाद भी वह उससे उसका नंबर मांग रहा था। इससे परेशान होकर आज लड़की ने सरेराह उसकी जमकर धुनाई कर दी।

मनचले खिलाफ मामला दर्ज

लड़की मनचले को पिटते हुए थाने लेकर पहुंची। यहां उसने पुलिस को बताया कि, जिसे वह पिटते हुए यहां लेकर पहुंची है। वह उसे पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। मना करने के बाद भी वह उसका रोजाना पीछा करता था। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है

Advertisment
चैनल से जुड़ें