Advertisment

Bhind BEO Slap Case: बीईओ को थप्पड़ मारने वाले BJP नेता पर FIR, कांग्रेस के थाना घेराव से पहले पुलिस ने दर्ज किया केस

भिंड में BEO को थप्पड़ मारने के मामले में 16 दिन बाद पुलिस ने बीजेपी नेता पर FIR दर्ज की है। घटना के बाद बीईओ का भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

author-image
Vikram Jain
Bhind BEO Slap Case: बीईओ को थप्पड़ मारने वाले BJP नेता पर FIR, कांग्रेस के थाना घेराव से पहले पुलिस ने दर्ज किया केस

Bhind BEO slap BJP leader assault case: मध्य प्रदेश के भिंड में मेहगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को थप्पड़ मारने और धमकाने के आरोपी बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शिकायत के 16 दिन बाद मामले में कार्रवाई की है। इधर, इस मामले में सियासत भी जोरों पर है। अधिकारी से टेरर टैक्स मांगने और धमकी देने को लेकर कांग्रेस सत्ता पक्ष पर हमलावर है। आरोपी पर एफआईआर नहीं होने को लेकर कांग्रेस रविवार को विरोध प्रदर्शन कर थाने का घेराव करने की तैयारी में थी। इससे पहले ही पुलिस ने शनिवार को बीजेपी नेता पर केस दर्ज कर लिया।

Advertisment

BEO ने BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, मेहगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) राजवीर शर्मा ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता ने न सिर्फ उनसे अभद्रता की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद बीईओ का भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

publive-image

नेता ने मांगा 20 हजार रुपए टेरर टैक्स

बीईओ का आरोप है कि नीरज शर्मा ने स्कूलों से ‘टेरेर टैक्स’ के नाम पर 20 हजार की मांग की। मना करने पर धमकाते हुए कहा कि “अब स्कूलों की मिड-डे मील योजना मैं अपनी मर्जी से चलाऊंगा, और तुम्हें पद से भी हटवा दूंगा।” राजवीर शर्मा के मुताबिक, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बीजेपी नेता ने गाली-गलौज कर थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। बीईओ का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण स्कूल प्राचार्य ने फुटेज डिलीट करवा दी।

फूट-फूटकर रोने लगे थे बीईओ शर्मा

दरअसल, बीईओ राजवीर सिंह ने पिछले दिनों एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इससे पहले बीईओ का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वह 11 जुलाई को स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे, यहां जब स्कूल के छात्र और स्टाफ ने बीईओ राजवीर शर्मा को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर भेंट की, तो वो भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने "अगर मेरा बेटा होता तो जरूर बदला लेता।

Advertisment

publive-image

BEO ने राजवीर शर्मा लगाए थे ये आरोप

BEO राजवीर शर्मा का आरोप है कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पिछले कई महीनों से उन पर लगातार अनैतिक और नियमों के विरुद्ध कार्य कराने का दबाव बना रहे थे। शर्मा कथित रूप से ‘टेरर टैक्स’ के नाम पर हर महीने 20 हजार रुपए की मांग कर रहे थे।

इतना ही नहीं, उन्होंने कई बार बिना तारीख वाले प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश भी की। जब बीईओ ने इन सभी गलत मांगों से इंकार किया, तो नेता ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मार दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

ये खबर भी पढ़ें... भिंड के भाजयुमो अध्यक्ष कुशवाह को हटाया, नशे में धुत होकर किया था हंगामा, कांग्रेस ने साधा था निशाना

Advertisment

बीईओ थप्पड़कांड में कांग्रेस हमलावर

बीईओ की शिकायत के बाद पुलिस में बीजेपी नेता खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बीईओ के थप्पड़कांड के बाद एक्शन नहीं होने सियासत भी तेज हो गई। मामले में कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने बीईओ का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि 27 जुलाई रविवार को कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी और नेताओं की गिरफ्तारी भी होगी। साथ ही थाने का घेराव किया जाएगा। इसी दबाव के बीच शनिवार रात 10 बजे मेहगांव पुलिस ने बीजेपी के मंडलाध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की। उस पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और मारपीट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Advertisment

भोपाल वन विहार की टाइमिंग में बदलाव, अब 1 घंटा कम घूम पाएंगे पर्यटक, जानें नया समय

publive-image

Bhopal Van Vihar Timing Change: राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध वन विहार नेशनल पार्क में घूमने की प्लानिंग कर रहे पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट है। पार्क की एंट्री और बंद होने का समय अब बदल दिया गया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Terror tax demand Slap threat education officer Radhakrishnan school incident Political intimidation BEO Mehgaon BEO Rajveer Sharma FIR filed before protest CCTV footage deletion allegations block education officer BJP leader Neeraj Sharma BJP leader assault bhind police Bhind Congress Bhind BJP controversy Bhind BEO viral video Bhind BEO slap case
Advertisment
चैनल से जुड़ें