Advertisment

Bhind BJP MLA: विधायक के साले पर नौकरी के बहाने महिला से रेप का आरोप, धोखाधड़ी के केस में जेल में बंद है आरोपी

Madhya Pradesh (MP) Bhind Lahar BJP MLA Amrish Sharma brother-in-law Sudhanshu Mohan Dwivedi Bhaiya Rape Case Update: भिंड जिले के लहार से भाजपा विधायक अमरीश शर्मा के साले सुधांशु मोहन द्विवेदी उर्फ भैया पर ग्वालियर की एक महिला ने दुष्कर्म (रेप) का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

author-image
sanjay warude
Bhind BJP MLA

Bhind BJP MLA

हाइलाइट्स

  • शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी का भी आरोप
  • लहार MLA अमरीश शर्मा का साला है आरोपी
  • आरोपी के दोस्त ने दी थी मारने की धमकी
Advertisment

Madhya Pradesh (MP) Bhind Lahar BJP MLA Amrish Sharma brother-in-law Sudhanshu Mohan Dwivedi Bhaiya Rape Case Update: भिंड जिले (Bhind) के लहार से भाजपा विधायक अमरीश शर्मा (Lahar BJP MLA Amrish Sharma) के साले सुधांशु मोहन द्विवेदी उर्फ भैया (Sudhanshu Mohan Dwivedi alias Bhaiya)  पर ग्वालियर (Gwalior) की एक महिला ने दुष्कर्म (rape) का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसे नौकरी लगवाने के बहाने लहार बुलाया गया और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ (Drugs in cold drinks) मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद उसके साथ गलत काम किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना 23 मार्च, 2025 की है। धमकी से घबराई महिला पहले तो चुप रही।

महाराष्ट्र से रिमांड पर लाएंगे आरोपी

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सारी बात बताई और फिर 14 जुलाई को लहार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी को पूछताछ के लिए महाराष्ट्र जेल (Maharashtra jail) से रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है।

Advertisment

शादी समारोह में हुई थी पहचान

महिला के तीन बच्चे हैं और वह पिछले 12 साल से अपने पति से विवाद के कारण अलग रह रही है। ग्वालियर (Gwalior) में एक विवाह समारोह के दौरान महिला की पहचान सुधांशु मोहन द्विवेदी उर्फ भैया (Sudhanshu Mohan Dwivedi alias Bhaiya) से हुई थी। 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि सुधांशु मोहन ने मुझे बताया कि वह रिश्ते में विधायक अमरीश शर्मा (Lahar BJP MLA Amrish Sharma) के रिश्तेदार लगते हैं।

नौकरी के लिए कॉल कर बुलाया

महिला का आरोप हैं कि सुधांशु मोहन द्विवेदी (Sudhanshu Mohan Dwivedi alias Bhaiya) से नौकरी के सिलसिले में हमारी बातचीत होने लगी। 22 मार्च को उन्होंने कॉल कर कहा कि नौकरी के लिए एक बार अधिकारियों से मिलना होगा, इसलिए तत्काल लहार आ जाओ। महिला 23 मार्च की शाम 5 बजे लहार पहुंची।

बच्चों को मार डालने की धमकी

महिला के मुताबिक, मैंने बचने का प्रयास किया, लेकिन मेरा शरीर काम ही नहीं कर रहा था। जब आरोपी चला गया तो उसका दोस्त रवि (Ravi) आया था। उसने धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो तेरे बच्चों को मार डालेंगे।

Advertisment

शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी का आरोप

लहार थाना पुलिस का कहना है कि एक महिला ने लहार निवासी एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल महाराष्ट्र जेल में बंद है। लेकिन 15 दिन पहले उसे पता चला कि आरोपी शेयर ट्रेडिंग(share trading) से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में महाराष्ट्र की जेल में बंद है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Raja Raghuvanshi Case: सोनम के परिवार को समाज से बाहर करने की मांग, 3 आरोपियों की जमानत रद्द करने जाएंगे शिलांग HC

Advertisment

Raja Raghuvanshi Case

Madhya Pradesh Indore Raja Sonam Raghuvanshi Case Update: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi murder case) के मामले में राजा के भाई विपिन रघुवंशी (Vipin Raghuvanshi) अब आरोप लगाया कि सोनम (Sonam) और गोविंद (Govind) ने उनके परिवार को धोखा दिया है।पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

Madhya Pradesh (MP) Bhind Lahar BJP MLA Amrish Sharma brother-in-law Sudhanshu Mohan Dwivedi Bhaiya Rape Case Update madhya pradesh hindi news Gwalior News Gwalior BJP MLA Bhind BJP MLA Amrish Sharma brother-in-law Rape Bhind BJP MLA Amrish Sharma Bhind BJP MLA
Advertisment
चैनल से जुड़ें