Advertisment

Bhediya First Look: वरुण धवन की फिल्म का धांसू लुक आया सामने, अगले साल इस दिन होगी रिलीज

Bhediya First Look: वरुण धवन की फिल्म का धांसू लुक आया सामने, अगले साल इस दिन होगी रिलीज Bhediya First Look: The stunning look of Varun Dhawan's film came in front, will be released on this day next year

author-image
Bansal News
Bhediya First Look: वरुण धवन की फिल्म का धांसू लुक आया सामने, अगले साल इस दिन होगी रिलीज

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘भेड़िया’ अगले साल 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ का निर्देशन ‘बाला’ फिल्म बनाने वाले अमर कौशिक कर रहे हैं और नीरेन भट्ट ने इसकी पटकथा लिखी है।

Advertisment

भट्ट को 'असुर' और मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए जाना जाता है। ‘भेड़िया’ के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म रिलीज की नयी तारीख और फिल्म का ‘फर्स्ट लुक’ जारी किया। फिल्म के पोस्टर में लिखा है, ‘‘आइए अगले साल इसी तारीख को मिलते हैं।

वरुण धवन, कृति सेनन अभिनीत ‘भेड़िया’ 25 नवंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस साल मार्च में अरुणाचल प्रदेश के जीरो शहर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। पहले इसे 14 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की तैयारी थी। ‘भेड़िया’ के निर्माता दिनेश विजन की ‘स्त्री’ और ‘रूही’ के बाद हॉरर-कॉमेडी श्रेणी की यह तीसरी फिल्म है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट के लिए हॉलीवुड के स्टूडियो मिस्टर एक्स की सेवा ली गई है।

Advertisment

विजन ने कहा, ‘‘जब से हमने ‘भेड़िया’ की पटकथा पर काम शुरू किया तब से हमें पता था कि हमारी फिल्म के लिए मिस्टर एक्स स्टूडियो की विशेषज्ञता की जरूरत है।’’ निर्माताओं ने पहले फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें एक आदमी को भेड़िये में बदलते दिखाया गया था।

Bollywood news Bhediya Bhediya release date KRITI SANON varun dhawan varun dhawan bhediya वरुण धवन कृति सेनॉन varun dhawan movies bhediya first look bhediya first look poster bhediya first look reaction bhediya first look teaser bhediya first look update bhediya kriti sanon bhediya kriti sanon first look bhediya movie bhediya movie first look bhediya movie release date bhediya movie trailer bhediya official trailer bhediya teaser bhediya teaser varun dhawan bhediya trailer bhediya varun dhawan bhediya varun dhawan first look coolie no 1 song varun dhawan coolie no 1 varun dhawan david dhawan husn hai suhana varun dhawan sara ali khan and varun dhawan varun dhawan (film actor) varun dhawan 2021 full movie varun dhawan 2021 movies varun dhawan bhediya first look varun dhawan bhediya movie varun dhawan bhediya movie trailer varun dhawan bhediya teaser varun dhawan coolie no 1 varun dhawan coolie song varun dhawan in judwaa 2 varun dhawan new movie bhediya varun dhawan new song varun dhawan song varun dhawan songs varun dhawan video song varun dhawan wife भेड़िया
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें