Advertisment

Bhatapara student suspended : फेयरवेल से प्राचार्य नाराज, 11वीं, 12वीं के 104 बच्चों पर कार्रवाई

Bhatapara student suspended : फेयरवेल से प्राचार्य नाराज, 11वीं, 12वीं के 104 बच्चों पर कार्रवाई, Bhatapara student suspended: Principal angry for Farewell party, 104 children of 11th, 12th were suspended

author-image
Bansal News
Bhatapara student suspended : फेयरवेल से प्राचार्य नाराज, 11वीं, 12वीं के 104 बच्चों पर कार्रवाई

भाटापारा। स्कूल परिसर के बाहर फेयरवेल पार्टी करने के मामले में 11वीं और 12वीं के 104 बच्चों पर कार्रवाई की गई है। इस पार्टी से नाराज प्राचार्य ने आदेश जारी करते हुए 11वीं और 12वीं के बच्चों को निलंबित कर दिया है। यह सभी बच्चे 14 जनवरी तक निलंबित रहेंगे। यह मामला भाटापारा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का बतायाजा रहा है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक भाटापारा के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र फेयरवेल पार्टी मनाने के लिए एक होटल गए थे। मामला सात 7 जनवरी का बताया जा रहा है। स्कूल के अनुमति लिए बिना ही ये बच्चे कक्षा से गायब हो गए थे। इस बीच जैसे ही स्कूल में फेयरवेल पार्टी मनाने गए इन बच्चों की जानकारी लगी तो प्रिंसिपल ने अनुशासनहीनता मानते हुए बच्चों पर कार्रवाई की।

इन सभी बच्चों के अभिभावकों के लिए भी स्कूल में मिलाने के लिए बुलाया गया है। इस पूरे मामले में 22 छात्रों को निलंबित किए जाने और 82 छात्रों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी है। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल केशव देवांगन पर सभी छात्रों ने मनमानी किए जाने का आरोप लगाया है।

suspended student Principal angry for Farewell party Bhatapara student suspended Bhatapara 12th were suspended 104 children of 11th
Advertisment
चैनल से जुड़ें