Advertisment

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहीं ये बात

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहीं ये बात

बुरहानपुर। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को चुनावी गणित से दूर बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होने वाली 3,570 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के जरिये पार्टी वोट मांगने नहीं निकली है। सिंह, इस यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। यात्रा के मध्य प्रदेश में दाखिल होने के बाद बुरहानपुर में इसके विश्राम के दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस यात्रा के जरिये वोट मांगने नहीं निकले हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो चुनाव से नहीं जोड़ी जा सकतीं।’’ सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के उस बयान की तीखे शब्दों में निंदा की, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी वाले लुक के बारे में कहा था कि उनका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए।

Advertisment

उन्होंने शर्मा का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘यह वही व्यक्ति है जो कांग्रेस में रहने के दौरान पार्टी के नेताओं के पैर पकड़ता था।’’सिंह ने एक सवाल पर कहा कि यह गलतफहमी है कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों पर ठीक से ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी गुजरात इकाई पूरी शिद्दत से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और मैं खुद वहां चुनाव प्रचार कर चुका हूं।’’ सिंह ने यह भी कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कथित बात से उनका अहंकार नहीं टपकता कि मौजूदा गुजरात उन्होंने ही गढ़ा है?

rahul gandhi yatra Bharat Jodo Yatra bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra kya hai bharat jodo yatra news bharat jodo yatra route bharat jodo yatra route map bharat jodo yatra sonia gandhi congress bharat jodo yatra congress party bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra bharat jodo yatra live rahul gandhi bharat jodo yatra live bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra today bharat jodo yatra live today bharat jodo yatra maharashtra Bharat Jodo Yatra: Digvijay Singh said this about
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें