Advertisment

Bharat Jodo Yatra: परिवार समेत प्रियंका गांधी पहुंची इंदौर ! भाई राहुल का साथ निभाने चार दिनों तक करेगी पद यात्रा

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra: परिवार समेत प्रियंका गांधी पहुंची इंदौर ! भाई राहुल का साथ निभाने चार दिनों तक करेगी पद यात्रा

इंदौर। Bharat Jodo Yatra इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) इंदौर पहुंच गई है। वहीं पर अपने भाई राहुल गांधी का साथ निभाने के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी परिवार समेत इंदौर पहुंच गई है। जिसमें उनके पति राबर्ट वॉड्रा और बेटा रेहान भी साथ है।

Advertisment

जाने कैसा रहेगा कार्यक्रम

आपको बताते चलें कि, यात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा (robert vadra) और बेटे रेहान वाड्रा (raihan vadr) के साथ इंदौर आकर खंडवा जाएंगी। जहां पर वे आज एयर इंडिया की फ्लाइट से इंदौर पहुंची है। माना जा रहा है कि, वे इंदौर एयरपोर्ट पर ही चुनिंदा नेताओं से मुलाकात के बाद खंडवा के लिए रवाना होंगी। वे 27 नवंबर को यात्रा के इंदौर पहुंचने तक साथ रहेंगी। प्रियंका गांधी अगले 4 दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी। वे इंदौर में यात्रा में रुकने के साथ ही दोबारा दिल्ली जाएंगी। 27 नवंबर को इंदौर से रवाना होने के बाद यात्रा के राजस्थान पहुंचने के पहले एक बार फिर वे शामिल हो जाएंगी।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/11/2Gb0zavvgcdwph1s.mp4"][/video]

कैसा रहेगा राहुल गांधी का कार्यक्रम 

आपको बताते चले कि, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम ने बताया कि, मध्यप्रदेश में यात्रा के नए कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी का इंदौर पहुंचने तक का कार्यक्रम पहले के समान ही रहेगा। वे 26 नवंबर को महू पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम के बाद यात्रा 27 नवंबर को सुबह राऊ आएगी। राऊ में ब्रेक के बाद शाम को यात्रा दोबारा आगे बढ़ेगी और शाम 7 बजे राजबाड़ा पहुंचेगी, यहां नुक्कड़ सभा होगी। 27 नवंबर को यात्रा और राहुल गांधी इंदौर में विश्राम करेंगे, पहले 28 नवंबर को यात्रा का ब्रेक था, लेकिन अब ये ब्रेक नहीं रहेगा। 28 नवंबर को राहुल गांधी यात्रा के साथ पैदल चलेंगे। 29 नवंबर के बजाए अब 28 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति मंदिर से शुरू होकर जिंसी होते हुए मरीमाता से सांवेर जाएगी। 28 नवंबर को सांवेर पहुंचने के बाद 29 नवंबर को वे उज्जैन पहुंच जाएंगे। 29 को उज्जैन में सभा के बाद वे 30 नवंबर को उज्जैन में ब्रेक लेंगे। एक दिसंबर से यात्रा फिर शुरू होगी।

Advertisment
rahul gandhi Priyanka Gandhi" Burhanpur Bharat Jodo Yatra raihan vadra Robert Vadra vPriyanka Gandhi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें