Advertisment

Bharat Jodo Yatra : उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे राहुल गांधी, नंदी के कान में कही मनोकामना

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra : उज्जैन में बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे राहुल गांधी, नंदी के कान में कही मनोकामना

उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उजैन में है। इस दौरान वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे। बाबा महाकाल के दरबार पहुंचकर राहुल गांधी ने विधिवत पूजा-आर्चना की। दर्शन कर नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही।

Advertisment

publive-image

बता दें कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का मंगलवार को 7वां दिन रहा। इस दिन उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और करीब 20 मिनट तक यहां रुके। बाबा महाकाल का दूध से अभिषेक किया। बाबा महाकाल का पूजन करने के दौरान राहुल गांदी सफेद धोती में नजर आए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले राहुल गांधी ने दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र श्री महावीर तपोभूमि के दर्शन भी किए। जैन मुनि प्रज्ञासागर महाराज का आशीर्वाद लिया।

एक सभा को संबोधित किया

राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय परिसर में एक सभा को संबोधित किया। यहां जय महाकाल बोलकर उन्होंने अपना भाषण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से से कश्मीर तक जा रही है। आज हम इस पवित्र शहर में आए हैं और भगवान के दर्शन किए। अपने उद्बोधन में राहुल गांधी ने अपनी यात्रा से जुड़ी बातें भी लोगों के सामने रखीं। किसानों को आने वाली मुश्किलों पर भी उन्होंने बता की। यहां बता दें कि उज्जैन में राहुल गांधी का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले साल 2018 और 2010 में भी वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए यहां आ चुके हैं।

publive-image

राहुल गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन में जनसभा को संबोधित किया।

Advertisment

राहुल गांधी बाबा महाकाल उज्जैन ujjain rahul gandhi Bharat Jodo Yatra Baba Mahakal
Advertisment
चैनल से जुड़ें