Advertisment

Bharat Jodo Yatra : आज रात महाराष्ट्र पहुंचेगी राहुल गांधी की दांडी यात्रा ! 7 सितंबर से हुई थी शुरू

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra : आज रात महाराष्ट्र पहुंचेगी राहुल गांधी की दांडी यात्रा ! 7 सितंबर से हुई थी शुरू

मुंबई। Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी और पार्टी नेता राहुल गांधी 10 नवंबर तथा 18 नवंबर को राज्य में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह पदयात्रा पड़ोसी तेलंगाना राज्य से सोमवार को अपने 61वें दिन महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में प्रवेश करेगी।

Advertisment

जानें क्या है कांग्रेस का शेड्यूल

कांग्रेस द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी महाराष्ट्र की यात्रा के दौरान दो रैलियों को संबोधित करेगे। पहली रैली नांदेड़ जिले में 10 नवंबर को और दूसरी रैली बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को होगी। यात्रा 14 दिन में राज्य के 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी की राज्य इकाई ने यात्रा में भाग लेने वालों के लिए देगलूर के कलामंदिर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास स्वागत समारोह आयोजित करने की योजना बनाई है। स्वागत समारोह के बाद यात्रा सोमवार रात को फिर से शुरू होगी जिसमें पदयात्री ‘एकता मशाल’ लेकर चलेंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, चार दिन नांदेड़ जिले में पदयात्रा की जाएगी। यह यात्रा 11 नवंबर को हिंगोली जिले में, 15 नवंबर को वाशिम, 16 नवंबर को अकोला और 18 नवंबर को बुलढाणा से गुजरेगी। नांदेड़ जाकर हाल में यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि राज्य में पदयात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सम्मेलन में कही बात

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने नांदेड़ में रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यात्रा का मकसद संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले आठ साल में देश ने भ्रष्टाचार, डर और भूख देखी है।’’ उन्होंने देश के लिए चिंता का कारण बनने वाले मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच आमने-सामने की बहस कराए जाने की मांग की। पटोले ने कहा, ‘‘हमारी यात्रा राजनीतिक नहीं है। इसका लक्ष्य देश के लिए चिंता का सबब बने मुद्दों को सामने लाना है। कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हमसे संपर्क किया और कहा कि वे यात्रा का समर्थन करते हैं, लेकिन सामने नहीं आएंगे।’’ उन्होंने यात्रा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के शामिल होने के संबंध में किए सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने दोनों नेताओं को आमंत्रण भेजा है और वे यात्रा में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने पहले बताया था कि यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से ज्यादा प्रतिष्ठित लोग हिस्सा लेंगे।

telangana bharat jodo yatra Rahul Gandhi in Bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra congress party bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra bharat jodo yatra today bharat jodo yatra telangana bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route map bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra news bharat jodo yatra live bharat jodo yatra latest news bharat jodo yatra in telangana bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें