Advertisment

Bharat Jodo Yatra: अब राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिलाया ताल, पहली बार हुई शामिल

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra: अब राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिलाया ताल, पहली बार हुई शामिल

मांड्या। Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। सोनिया ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।

Advertisment

सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”  राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है।

यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा के तहत कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग 3,570 किलोमीटर की निर्धारित दूरी तय करेंगे।कांग्रेस  का मानना है कि यह यात्रा पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेगी।

Advertisment
rahul gandhi bharat jodo yatra latest news on bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra bharat jodo yatra video Bharat Jodo Yatra updates bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra news today bharat jodo yatra news bharat jodo yatra live today bharat jodo yatra live bharat jodo yatra kerala bharat jodo yatra karnataka bharat jodo yatra in karnataka bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें