Advertisment

Bharat Jodo Yatra : आज हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी कांग्रेस की यात्रा, 40 विधायक यात्रा में होगे शामिल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इंदौरा के पास मानसेर टोल प्लाजा पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra : आज हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी कांग्रेस की यात्रा, 40 विधायक यात्रा में होगे शामिल

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इंदौरा के पास मानसेर टोल प्लाजा पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां से राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 18 जनवरी को राज्य में प्रवेश करेगी।

Advertisment

सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया ताकि यात्रा के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। टोल प्लाजा हिमाचल-पंजाब सीमा पर पड़ता है। बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से रूबरू होंगे और मलोट गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस के सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान 

यहां पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घटोटा में बयान देते हुए कहा कि, 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है। जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है, हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता। भारत की सरकार जो भी करती है वह भारत के 2-3 सबसे बड़े अरबपतियों की मदद करने के लिए करती है।

Advertisment
rahul gandhi yatra rahul gandhi letter bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra punjab bharat jodo yatra congress party bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra bharat jodo yatra today bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra punjab bharat jodo yatra news bharat jodo yatra live bharat jodo yatra kya hai bharat jodo yatra in punjab bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें