/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/bharat-jodo-yatra-MP-scaled-1.jpg)
Bharat Jodo Yatra MP : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली हैं। जल्द ही कांग्रेस की यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। लेकिन हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा में बड़ा बदलाव किया गया है। राहुल की यात्रा अब 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश नहीं करेगी, बल्कि 23 नवंबर को प्रदेश में एंट्री मारेगी। यह फैसला महाराष्ट्र के मालेगांव में हुई मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी के बीच हुई बैठक में हुआ है।
23 नवंबर को प्रवेश करेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में पहले 20 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी, लेकिन अब यह यात्रा 23 नवंबर को आएगी, क्योंकि राहुल गांधी दो दिन का ब्रेक लेकर गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने वाले हैं। बीते बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी, जिसमें पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, राहुल भैया, गोविंद सिंह, अरूण यादव समेत कई नेता शामिल थे। मुलाकात के दौरान राहुल की यात्रा में बदलाव किया गया था। अब भारत जोड़ो यात्रा 20 नहीं 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव पहुंचेगी।
क्योंकि किया गया बदलाव?
दरअसल, गुजरात में विधानसभा के चुनाव नजदीक है। ऐसे में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निलके है। राहुल गांधी की यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी, लेकिन पार्टी ने यात्रा में बदलाव किया है। राहुल गांधी दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार करेंगे। इसलिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब 20 की बजाए 23 नवंबर को जलगांव से मप्र में प्रवेश करेगी। राहुल 22 नवंबर की शाम को महाराष्ट्र बॉर्डर पहुंचेंगे और यात्रा लेकर मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा बोदरली गांव से शुरू होगी। यात्रा रात को बुरहानपुर जिले के झिरी गांव में रुकेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें