Advertisment

Bharat Jodo Yatra Live Updates MP : स्कूल में रुकी भारत जोड़ो यात्रा, शाम 4 बजे फिर होगी शुरूआत

author-image
Preeti Dwivedi
Bharat Jodo Yatra Live Updates MP : स्कूल में रुकी भारत जोड़ो यात्रा, शाम 4 बजे फिर होगी शुरूआत

भोपाल। Bharat Jodo Yatra Live Updates MP प्रदेश में प्रवेश की हुई राहुल गांधी की यात्रा ने विश्राम ले लिया है। बुरहानपुर के पास स्कूल में रुकी ये यात्रा अब शाम 4 बजे एक बार फिर शुरू होगी। आपको बता दें  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची है। जहां विश्राम करने के बाद शाम को करीब 4 बजे यात्रा एक बार फिर आगे बढ़ेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस यात्रा में प्रियंका गांधी पति और बच्चे समेत शामिल होंगी।

Advertisment

बहन प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट —
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। देशवासियों के समर्थन से राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रेम व प्रगति का कारवां मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

इस दिन शामिल हो सकते हैं सीएम —

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कांग्रेसी मध्यप्रदेश में आएंगे। 23 नवंबर यानी आज MP में बुरहानपुर के बोदरली से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। 26-27 नवंबर को इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में सभी यात्रा में जुड़ेंगे। इतना ही नहीं इसमें नेता प्रदेश की मुख्य सात नदियों का पानी और मिट्टी लेकर नेता जाएंगे। इसके राहुल गांधी से पौधारोपण भी करेंगे।

ये नेता शामिल —
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलेट भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। तो सुरेश पचौरी, दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह यादव, अरूण यादव इस यात्रा में शामिल हैं। पूरी ताकत इस यात्रा में कांग्रेस दिखाने की कोशिश कर रही है।

Advertisment

क्या कहा राहुल गांधी ने —
ये यात्रा हमने कन्या कुमारी से शुरू की थी। 370 किमी यहां चलेंगे। ये यात्रा के माध्यम से हम तिरंगे को श्रीनगर में हम लहराएंगे।

मध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा दिग्विजय सिंह rahul gandhi yatra rahul gandhi bharat jodo yatra live rahul gandhi bharat jodo yatra Rahul Gandhi bharat jodo rahul gandhi MP Bharat Jodo Yatra kamalnath digvijaya singh congress party bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra Bharat Jodo Yatra updates bharat jodo yatra today bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra news bharat jodo yatra maharashtra bharat jodo yatra live bharat jodo yatra kya hai bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें