Advertisment

'Bharat Jodo Yatra: आज सुबह दिल्ली से रवाना हुई कांग्रेस की दांडी यात्रा ! 11 जनवरी को पंजाब में करेगी प्रवेश

मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई जिसमें राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं।

author-image
Bansal News
'Bharat Jodo Yatra:  आज सुबह दिल्ली से रवाना हुई कांग्रेस की दांडी यात्रा ! 11 जनवरी को पंजाब में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली।  कांग्रेस की 'Bharat Jodo Yatra'मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई जिसमें राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं।यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंचेगी जहां से यह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में दाखिल होगी।

Advertisment

‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। नौ दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी।कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को बताया था कि उत्तर प्रदेश में यह यात्रा पांच जनवरी तक रहेगी। छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी।

इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।वेणुगोपाल के अनुसार, 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।

Advertisment
rahul gandhi yatra Rahul Gandhi in Bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra bjp on bharat jodo yatra bharat jodo yatra today bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra news bharat jodo yatra live bharat jodo yatra latest news bharat jodo yatra in up bharat jodo yatra in delhi Bharat Jodo Yatra delhi bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें