Advertisment

Bharat Jodo Yatra in MP : "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे पर वार-पटलवार

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra in MP :

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान के समर्थन में लगाए गए कथित नारों पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि - "भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।" वही इसी मामले पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान दिया है कि राहुल गांधी देश के वफादार नेता नहीं हैं। राहुल गांधी को नारे लगाने वालों पर मामला दर्ज कराना चाहिए और देश से माफी मांगना चाहिए।

Advertisment

कांग्रेस का पलटवार

इधर, भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने के मामले में जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने कोशिश की जा रही है। यह बीजेपी की डर्टी ट्रिक्स है। वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल किया जा रहा है। मामले में हम आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

Advertisment

विधायक ने दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने वाली घटना पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है कि राहुल गांधी जो यात्रा कर रहे हैं, उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, ये इस बात का सबूत है कि यह वही राहुल गांधी हैं जो जेएनयू में दिल्ली में भारत माता के टुकड़े करने वाले लोगों के समर्थन में खड़े होते थे। मध्य प्रदेश के दिग्विजय सिंह मोहन चंद्र शर्मा की शहादत पर प्रश्न खड़ा करते थे और जब भारत के सैनिकों का सर कलम करने वाले पाकिस्तान पर सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तब राहुल गांधी पूछते हैं, इसका प्रूफ क्या है। यह सिद्ध करता है कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं, यह भारत तोड़ने वाले लोगों का समर्थन करने वाली यात्रा है। राहुल गांधी जी यह देश आपसे पूछना चाहता है आपकी यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों लग रहे हैं और इसलिए हमें कोई आश्चर्य नहीं है इस बात का कि आप r.s.s. पर जिस प्रकार के वक्तव्य देने का काम कर रहे हैं। इस यात्रा को यह देश और देश की जनता देख रही है। किस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं, इसका जवाब आपको इस देश को देना पड़ेगा।

केके मिश्रा का बयान

केके मिश्रा ने कहा कि भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई। कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया। भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।

मंत्री विश्वास सारंग ने साधा निशाना

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि राहुल गांधी की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को इक्ट्ठा करने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं। लगातार राहुल गांधी भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यह जांच का विषय है कि राहुल गांधी की इस यात्रा की स्पॉन्सरशिप पाकिस्तान से आई है। क्या राहुल गांधी इस देश का विघटन चाहते हैं। कांग्रेस की भावनाएं इस यात्रा में व्यक्त हो गई, उन्हें शर्म आनी चाहिए। तत्काल प्रभाव से उन्हें लोकसभा सदस्य के साथ राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

Advertisment
Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा bharat jodo yatra in mp Bharat Jodo Yatra in Madhya Pradesh sloganeering case Slogans of Pakistan Zindabad in Bharat Jodo Yatra नारे लगाए जाने वाला मामला
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें