Advertisment

Bharat Jodo Yatra In MP : एमपी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सचिन पायलेट भी हो सकते हैं शामिल

author-image
Preeti Dwivedi
Bharat Jodo Yatra In MP : एमपी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सचिन पायलेट भी हो सकते हैं शामिल

भोपाल।Bharat Jodo Yatra In MP राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आपको बता दें प्रदेश में ये यात्रा करीब 13 दिनों तक यहीं रहेगी। बुरहानपुर में आने वाली इस यात्रा में आज प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। राहुल गांधी ने इस अवसर पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

Advertisment

प्राइवेट स्कूल में पहुंचेगी यात्रा —
भारत जोड़ो यात्रा की सुबह 7 बजे भव्य स्वागत हुआ। इस एंट्री के बाद पास की स्कूल में रुकने की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें इससे पहले ये यात्रा 20 नवंबर को MP में प्रवेश करने वाली थी। लेकिन राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने के कारण यात्रा दो दिन का ब्रेक दिया गया था। आपको बता दें ये यात्रा मध्यप्रदेश के 6 जिलों से होकर गुजरेगी। आपको बता दें यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस के आलाअधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला है। ड्रोन की मदद से भी सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए इंतजाम किए गए हैं। थ्री लेयर सुरक्षा के साथ राहुल गांधी की सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

ये नेता शामिल —
कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलेट भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। तो सुरेश पचौरी, दिग्विजय सिंह, सज्जन सिंह यादव, अरूण यादव इस यात्रा में शामिल हैं। पूरी ताकत इस यात्रा में कांग्रेस दिखाने की कोशिश कर रही है।

क्या कहना है राहुल गांधी —
ये यात्रा हमने कन्या कुमारी से शुरू की थी। 370 किमी यहां चलेंगे। ये यात्रा के माध्यम से हम तिरंगे को श्रीनगर में हम लहराएंगे।

Advertisment
MP Breaking News rahul ghandhi priyanka ghandhi Bharat Jodo Yatra bharat jodo yatra in mp sachin paylet
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें