Advertisment

Bharat Jodo Yatra in MP : 16 दिन में 386 किलोमीटर की यात्रा, राहुल गांधी का यह है कार्यक्रम

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra in MP : 16 दिन में 386 किलोमीटर की यात्रा, राहुल गांधी का यह है कार्यक्रम

भोपाल। मध्य प्रदेश के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट तय हो चुका है। जानकारी के मुताबिक 20 नवंबर की शाम यात्रा बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल तेलंगाना में है। यह यात्रा जल्द ही महाराष्ट्र से होती हुई मध्य प्रदेश पहुंचेगी। यहां बुरहानपुर जिले के रास्ते एमपी में प्रवेश करेगी। यात्रा से जुड़ी तैयारियों कोलेकर भारत जोड़ो यात्रा की टीम भी मध्य प्रदेश पहुंच चुकी है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में 16 दिन में 386 किलोमीटर चलेंगे। इस दौरान वो बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन भी जाएंगे।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट तय हो चुका है। यह यात्रा 20 नवंबर शाम को बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की टीम ने बीते दिन यात्रा का रूट समझा है। 20 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का डेलीगेट्स यात्रा के संबंध में हैदराबाद जाएगा। वहीं जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान सनावद में राहुल गांधी नर्मदा स्नान भी कर सकते हैं। वहीं सैकड़ों साधु-संतों को भी यात्रा से जोड़ने की तैयारी की जा रही है।

भगवा में रंगे नजर आएंगे 

सूत्रों के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी भगवा में रंगे नजर आएंगे। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद साधू-संतो को जोड़ने की तैयारी भी की जा रही है।

Advertisment

इधर कांग्रेस का मिशन 2023 

मध्य प्रदेश में बाल कांग्रेस को एक्टिव करने की तैयारी की जा रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इससे संबंधित बैठक बुलाई है। 10 नवंबर को बाल कांग्रेस की बैठक में करीब डेढ़ सौ बाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक बैठक में बाल कांग्रेस की भूमिका तय की जाएगी।

रूट राहुल गांधी मध्य प्रदेश भोपाल भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर कांग्रेस Yatra will enter MP from Burhanpur will reach Burhanpur telangana route Rahul Gandhi in Bharat jodo yatra rahul gandhi Maharashtra madhya prsdesh madhya pradesh congress bharat jodo yatra Congress bhopal Bharat Jodo Yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें