Advertisment

Bharat Jodo Yatra: आज कन्याकुमारी से शुरू होने वाली कांग्रेस की यात्रा, 30 सितंबर को पहुंचेगी कर्नाटक

तटीय शहर कन्याकुमारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की भव्य तैयारियां की हैं।शहर भर में कई स्थानों में पोस्टर लगे हैं जिनमें तमिल भाषा में ‘‘राहुल गांधी आपका स्वागत है’’ और ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ लिखा है।

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra: आज कन्याकुमारी से शुरू होने वाली कांग्रेस की यात्रा, 30 सितंबर को पहुंचेगी कर्नाटक

तमिलनाडु Bharat Jodo Yatra तटीय शहर कन्याकुमारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की भव्य तैयारियां की हैं।शहर भर में कई स्थानों में पोस्टर लगे हैं जिनमें तमिल भाषा में ‘‘राहुल गांधी आपका स्वागत है’’ और ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ लिखा है। ‘महात्मा गांधी मंडपम’ तक झंडे व रंग-बिरंगे कागजों से सजावट की गई है, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खादी से बना ध्वज देंगे। गांधी इस ध्वज को सेवा दल के कार्यकर्ताओं को सौंपेंगें, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा का प्रबंधन कर रहे हैं।

Advertisment

कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यात्रा संगठन समिति के प्रभारी दिग्विजय सिंह के साथ ‘महात्मा गांधी मंडपम’ के पास तैयारियों का जायजा लिया। रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जो राज्य इस यात्रा मार्ग में नहीं आते वहां कांग्रेस 50 या 100 किलोमीटर की छोटी यात्राओं का आयोजन करेगी। इस यात्रा का मकसद भारत को एकजुट करना है, जो आर्थिक असमानताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण से टूट रहा है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रमेश ने कहा कि यह भाषणों व घोषणाओं से भरी यात्रा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गांधी, 118 कांग्रेसियों के साथ नागरिक संगठनों और मछुआरा संघों सहित विभिन्न समूहों के साथ बातचीत करेंगे।

30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी

रमेश ने कहा, ‘‘ पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने पर पूरा ध्यान दे रही है और इसके लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि यह लोगों को जोड़ने का सबसे बड़ा कार्यक्रम है....।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह पार्टी की सबसे लंबी यात्रा है। यह भारतीय राजनीतिक के इतिहास में एक निर्णायक मोड़ है। पदयात्रा का अपना एक महत्व है और यह परिवर्तनकारी राजनीति है। राजनीति यही होती है..गाली-गलौच, प्रतिशोध और बदनामी राजनीति नहीं है।’’ राहुल गांधी आठ सितंबर की सुबह विधिवत पदयात्रा आरंभ करेंगे। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिन तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

rahul gandhi's bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra congress party bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra bharat yatra congress campaign bharat jodo’ padyatra bharat jodo yatra sonia gandhi bharat jodo yatra route map bharat jodo yatra route bharat jodo yatra news bharat jodo yatra kya hai bharat jodo yatra kab se hai bharat jodo yatra in india bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra bharat jodo 'bharat jodo yatra' panel
Advertisment
चैनल से जुड़ें