Advertisment

'Bharat Jodo Yatra’: सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू कांग्रेस की दांडी यात्रा ! मां से मिलकर वापस लौटे राहुल

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई।

author-image
Bansal News
'Bharat Jodo Yatra’:  सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू कांग्रेस की दांडी यात्रा ! मां से मिलकर वापस लौटे राहुल

पानीपत। 'Bharat Jodo Yatra  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह यहां सनोली-पानीपत रोड से फिर से शुरू हुई। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से बृहस्पतिवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया। रात्रि विश्राम के बाद यात्रा पानीपत में सनोली सीमा से फिर से शुरू हुई।

Advertisment

मां से मिलकर वापस लौटे राहुल

हरियाणा के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया था कि राहुल अपनी बीमार मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए बृहस्पतिवार रात को दिल्ली रवाना हुए थे। वह यात्रा में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह लौटे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा में बृहस्पतिवार शाम को यात्रा के फिर से प्रवेश करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य वरिष्ठ नेता दोपहर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले कुछ दिन में यह पदयात्रा पंजाब में प्रवेश करने से पहले करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों से होकर गुजरेगी।

हरियाणा के गृह मंत्री का बयान

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हाल ही में कहा था कि राज्य में यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। यात्रा ने हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक पहले चरण के तहत 130 किलोमीटर की दूरी तय की थी और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

Advertisment
Bharat Jodo Yatra bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra news bharat jodo yatra route bharat jodo yatra sonia gandhi congress bharat jodo yatra congress party bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra bharat jodo yatra live bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra today bharat jodo yatra latest news Bharat Jodo Yatra delhi bharat jodo yatra in delhi bharat jodo yatra in up bharat jodo yatra up bharat jodo yatra in uttar pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें