Advertisment

Bharat Jodo Yatra : पंजाब के टांडा से फिर शुरू कांग्रेस की यात्रा ! श्रीनगर में 30 जनवरी को खत्म होगी यात्रा

कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई।

author-image
Bansal News
Bharat Jodo Yatra : पंजाब के टांडा से फिर शुरू कांग्रेस की यात्रा !  श्रीनगर में 30 जनवरी को खत्म होगी यात्रा

होशियारपुर (पंजाब)। कड़ाके की ठंड में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई। कांग्रेस के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ।

Advertisment

जानें यात्रा में कौन हुए शामिल

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया। यात्रा ने मुकेरियां में रात को विश्राम किया था। गांधी एक बार फिर सफेद रंग की अपनी चर्चित टी-शर्ट पहने नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई। कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने सोमवार को कहा था कि यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा था।

30 जनवरी को कश्मीर में खत्म होगी यात्रा

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी, जहां राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे। यह पदयात्रा अभी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के शनिवार को निधन के कारण यह यात्रा 24 घंटे के लिए रोक दी गयी थी। चौधरी को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनका रविवार को जलंधर के उनके पैतृक गांव धालीवाल में अंतिम संस्कार किया गया। लोहड़ी पर्व पर शुक्रवार को भी यात्रा रोकी गई थी।

ravish kumar bharat jodo yatra rahul gandhi yatra rahul gandhi bharat jodo yatra live rahul gandhi bharat jodo yatra nyt on bharat jodo yatra congress bharat jodo yatra bjp on bharat jodo yatra bharat jodo yatra today bharat jodo yatra song bharat jodo yatra rahul gandhi bharat jodo yatra punjab bharat jodo yatra news bharat jodo yatra live today bharat jodo yatra live bharat jodo yatra in up bharat jodo yatra congress Bharat Jodo Yatra bharat joda yatra
Advertisment
चैनल से जुड़ें