Advertisment

Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा में बोले राहुल गांधी, कहा- भारत में पाकिस्तान से ज्यादा बेरोजगारी

Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा में बोले राहुल गांधी, कहा- भारत में पाकिस्तान से ज्यादा बेरोजगारी, सरकार ने किए छोटे व्यावसाय खत्म।

author-image
Preetam Manjhi
Bharat Jodo Nyay Yatra: न्याय यात्रा में बोले राहुल गांधी, कहा- भारत में पाकिस्तान से ज्यादा बेरोजगारी

   हाइलाइट्स

  • MP में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन।
  • ग्वालियर के देवास गार्डन से यात्रा की हुई शुरुआत।
  • राहुल गांधी ने कहा- भारत में पाकिस्तान से ज्यादा बेरोजगारी।
Advertisment

Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल ने न्याय यात्रा की शुरुआत ग्वालियर के देवास गार्डन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद की। इसके बाद मोहना में रोड शो किया। यात्रा के दौरान किसानों को भी संबोधित किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1764206201858892253?s=20

यात्रा के शेड्यूल में बदलाव के अनुसार, राहुल गांधी पहले दिल्ली और फिर वहां से बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। वे पटना में I.N.D.I.A. गठबंधन की रैली में शामिल होंगे। 4 मार्च को यात्रा पिछले शेड्यूल के हिसाब से रहेगी।

   न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने कहा

न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, कि पिछले 40 सालों की तुलना में आज देश में भयंकर बेरोजगारी है, जो कि पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी है। इतना ही नहीं हमारे पास बांग्लादेश-भूटान से भी ज्यादा बेरोजगार युवा हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और GST लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया है। जिससे भयंकर बेरोजगारी हो गई।

Advertisment

Image

तो वहीं राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, कि अंबानी के यहां बेटे की शादी हो रही है। वहां दुनियाभर के लोग आ रहे हैं। यहां आप लोग भूखे मर रहे हैं। यहां कोई नहीं आ रहा।

वहीं नासिक पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर ग्वालियर पुलिस ने राहुल गांधी (Bharat Jodo Nyay Yatra) की सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, नासिक पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले गुमनाम शख्स ने कंट्रोल रूम में फोन कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

   ये भी बोले राहुल गांधी

Image

न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि BJP सरकार ने बड़े-बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्जा माफ किया। लेकिन ये जो कर्ज का पैसा था, वो देश के लोगों का था, जिसे टैक्स से जुटाया गया था। अगर मोदी सरकार जब अरबपतियों के लाखों-करोड़ों के कर्ज को माफ कर सकती है, तो किसानों का कर्ज क्यों माफ नहीं कर सकती?

Advertisment

पहले देश के युवा मेहनत कर सेना में जाते थे तो उन्हें आदर-सम्मान मिलता था। कोई शहीद होता तो उसे शहीद का दर्जा मिलता था। लेकिन अब 'अग्निवीर योजना' आने के बाद सैनिकों के साथ भेदभाव हो रहा है। ये अन्याय है!

Image

देश में लगभग 50% ओबीसी, 15% दलित और 8% आदिवासी वर्ग के लोग हैं, यानी कुल 73% लेकिन आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। हमने जातिगत जनगणना की बात इसलिए की ताकि देश की सच्चाई 73% लोगों को पता चल जाए कि किसकी-कितनी भागीदारी है। सभी को अपना हक मिलना चाहिए।

rahul gandhi yatra bharat jodo Nyay Yatra "Rahul Gandhi Nyay Yatra mp bharat jodo nyay yatra nyay yatra rahul gandhi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें