Advertisment

कांग्रेस की Bharat Jodo Nyay Yatra का मुंबई में समापन आज, I.N.D.I.A का होगा शक्ति प्रदर्शन

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का यहां समापन किया।

author-image
Kalpana Madhu
कांग्रेस की Bharat Jodo Nyay Yatra का मुंबई में समापन आज, I.N.D.I.A का होगा शक्ति प्रदर्शन

हाइलाइट्स

  • न्याय यात्रा के समापन के बाद राहुल गांधी करेंगे खास पदयात्रा
  • शाम छह बजे शिवाजी पार्क में शुरू होगी विपक्ष की महारैली
  • MVA घटकों के साथ दूसरे राज्यों से पहुंचेंगे I.N.D.I.A  के नेता
Advertisment

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का यहां समापन किया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1769246380776636458?s=20

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी थीं। उन्होंने डॉ. आम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

   14 जनवरी को शुरू हुई थी यह यात्रा

मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 63वें दिन पड़ोसी ठाणे से मुंबई में प्रवेश कर गई।  गांधी रविवार सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक 'न्याय संकल्प पदयात्रा' करेंगे।

Advertisment

विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ रविवार को शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के.स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव हिस्सा लेने वाले हैं।

   धारावी क्षेत्र में एक जनसभा को किया संबोधित

इससे पहले, राहुल ने धारावी क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना के कांग्रेस के वादे को दोहराया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल एक लाख रुपये मिलेंगे।

उन्होंने अडाणी समूह को दी गई धारावी के पुनर्विकास से संबंधित परियोजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘धारावी आपकी है और आपकी ही रहनी चाहिए। आपके कौशल का सम्मान किया जाना चाहिए और इस स्थान को देश का विनिर्माण केंद्र बनना चाहिए।’’

Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की संपत्ति कुछ कॉरपोरेट घरानों को दी जा रही है। राहुल ने कहा, ‘‘धारावी आपकी अपनी जमीन है, लेकिन सरकार इसे दलालों के माध्यम से हासिल करने की कोशिश कर रही है। धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए निवासियों को बाहर निकालने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि धारावी वास्तविक अर्थों में ‘मेक इन इंडिया’ है और इसे भारत का विनिर्माण केंद्र बनाया जाना चाहिए।इस बीच, अडाणी की धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (डीआरपीपीएल) ने गांधी के आरोपों को खारिज किया।

उसने कहा कि पक्षपात के आरोपों के विपरीत, चयन पूरी तरह से योग्यता पर आधारित था, जिसमें अडाणी समूह ने एक निविदा में उच्चतम बोली लगाई। DRPPL ने कहा कि निविदा के नियमों और शर्तों को पिछली महा विकास आघाडी सरकार के दौरान अंतिम रूप दिया गया था, जिसमें कांग्रेस भी शामिल थी।

Advertisment

एक बयान में कहा गया, ‘‘पूरी मुंबई को अडाणी को बेचने के आरोप बेतुके, दुर्भावनापूर्ण और निराधार’’ हैं।

   I.N.D.I.A का होगा शक्ति प्रदर्शन

देर शाम दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।  राहुल की इस न्याय रैली में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जिसमें शरद पवार, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, प्रकाश आम्बेडकर और तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेता शामिल हैं।

इसे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisment

   कितने दिनों तक चली भारत जोड़ो न्याय यात्रा?

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 63 दिन तक चली।  इस दौरान 6600 किलोमीटर की दूरी तय की गई।  न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों के कम से कम 110 ज़िलों से होते हुए और करोड़ों लोगों से संपर्क करते हुए गुजरी।  यात्रा में राहुल गांधी ने 15 जनसभा की और 70 जगहों पर जनता को संबोधित किया।

न्याय यात्रा के समापन के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें