Advertisment

Bhanwarlal Sharma Passed Away: नहीं रहे कांग्रेस के सीनियर लीडर ! 1985 में पहली बार बने थे विधायक

author-image
Bansal News
Bhanwarlal Sharma Passed Away:  नहीं रहे कांग्रेस के सीनियर लीडर ! 1985 में पहली बार बने थे विधायक

Bhanwarlal Sharma Passed Away: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कांग्रेस के सीनियर लीडर और राजस्थान के चूरू जिले के सरदाशहर से विधायक रहे भंवरलाल शर्मा का आज निधन हो गया है। बता दें कि, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक है।

Advertisment

कई दिनों से थे बीमार

आपको बताते चलें कि, वरिष्ठ शर्मा ने जयपुर के SMS अस्पताल में रविवार सुबह अंतिम सांस ली। बताते चले कि, तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने जयपुर के SMS अस्पताल भर्ती कराया गया था। भवंरलाल शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार थे। पहले उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था।

राहुल गांधी को कहा था जोकर

आपको बताते चलें कि, बीते सालों पहले ही राहुल गांधी को जोकर कहने पर कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे 7 बार विधायक रहे। इसके बाद 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक जैसे पदों पर भी रहे।

भंवरलाल शर्मा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें