Advertisment

Bhanupratappur Bypoll Results Live 2022 : 21 हजार से ज्यादा मतों से जीतीं कांग्रेस की सावित्री मंडावी, जश्न शुरू

author-image
Bansal News
Bhanupratappur Bypoll Results Live 2022 : 21 हजार से ज्यादा मतों से जीतीं कांग्रेस की सावित्री मंडावी, जश्न शुरू

भानुप्रतापुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापुर उप चुनाव में 5 दिसंबर को हुई वोटिंग के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करा ली है। सावित्री मांडवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित, मंत्री विधायक भी मौजूद रहे। बता दें कि 8 दिसंबर को सुबह से ही सावित्री मंडावी वोटों की गिनती में आगे चल रही थीं। कांग्रेस को ओर लगातार आ रहे रुझानों को देखते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। डाकमत पत्रों की गिनती में सावित्री मंडावी आगे रहीं। वहीं ईवीएम के वोटों गिनती में भी कांग्रेस प्रत्याशी ही लगातार आगे रहीं। तीसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस को 9592 वोट, बीजेपी को 4359 वोट व आदिवासी समाज को 4996 वोट ​प्राप्त हुए। सावित्री 4596 वोटों से आगे रहीं। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीते देखते हुए मंत्री कवासी लखमा झूम उठे, उन्होंने वोटों की गिनती पूरी होने के पहले से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर की महान जनता ने एक बार फिर से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व, स्व. मनोज मंडावी जी के कार्यों और कांग्रेस पार्टी के विचारों पर भरोसा जताया है। कुल 19 राउंड में मतगणना पूरी की गई है। कांग्रेस को 65 हजार 327 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 21 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

Advertisment

publive-image

ऐसी रही राउंडवार वोटों की स्थिति

चौथा राउंड
कांग्रेस 13324
भाजपा 5684
अकबर 6631
कांग्रेस बढ़त टोटल 6693

पांचवा राउंड बाद टोटल
कांग्रेस 16133
भाजपा 7117
अकबर 9153
कांग्रेस बढ़त टोटल 6980

छटवां राउंड 06
सावित्री मंडावी- 3617
ब्रम्हानंद नेताम- 2703
अकबर कोर्राम- 464
9930 मत से कांग्रेस आगे

सातवां राउंड
कांग्रेस 23056
भाजपा 11847
अकबर 12649

आठवा राउंड बाद टोटल
कांग्रेस 26660
भाजपा 14224
अकबर 13980
कांग्रेस बढ़त टोटल 12436

Advertisment

9वां राउंड
कांग्रेस 30196
भाजपा 15778
अकबर 15227

10 वां राउंड
सावित्री मंडावी- 3627
ब्रम्हानंद नेताम- 2119
अकबर कोर्राम- 1423
15926 मत से कांग्रेस आगे

11 वां राउंड
सावित्री मंडावी- 4031
ब्रम्हानंद नेताम- 3590
अकबर कोर्राम- 677
16367 मत से कांग्रेस आगे

12वां राउंड
सावित्री मंडावी- 3164
ब्रम्हानंद नेताम- 2578
अकबर कोर्राम- 1559
16953 मत से कांग्रेस आगे

Advertisment

13वां राउंड
सावित्री मंडावी- 3837
ब्रम्हानंद नेताम- 2084
अकबर कोर्राम- 841
18706 मत से कांग्रेस आगे

14वां राउंड
सावित्री मंडावी- 4150
ब्रम्हानंद नेताम-3420
अकबर कोर्राम- 810
19436 मत से कांग्रेस आगे

15वां राउंड
सावित्री मंडावी- 3384
ब्रम्हानंद नेताम-4012
अकबर कोर्राम- 810
18811 मत से कांग्रेस आगे

Advertisment

16वां राउंड
कांग्रेस 56371
भाजपा 37067
अकबर 21867
कांग्रेस बढ़त टोटल 19304

17वां राउंड
कांग्रेस 60255
भाजपा 39992
अकबर 22155
कांग्रेस बढ़त टोटल 20263

18वां राउंड
सावित्री मंडावी- 3775
ब्रम्हानंद नेताम- 3153
अकबर कोर्राम- 1037
20885 मत से कांग्रेस आगे

19वां राउंड
सावित्री मंडावी- 1297
ब्रम्हानंद नेताम- 1084
अकबर कोर्राम- 189
21 हजार से ज्यादा मतों से कांग्रेस की जीत

publive-image

कहां कितना मतदान हुआ था
आपको बता दें 2008 में 65.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें बीजेपी के ब्रह्मानंद नेताम जीते थे। तो वहीं 2013 में 79.26 प्रतिशत मतदान में कांग्रेस के मनोज मंडावी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2018 में यहां 77.25 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें ​फिर से कांग्रेस के जीत हासिल कर मनोज मंडावी को विजयी बनाया था। अब मनोज मंडावी की मौत के बाद यहां उपचुनाव हुए। 2022 में यहां 71.74 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार भी प्रतिद्वंदी ब्रह्मानंद नेताम है। जो 2013 में कांग्रेस को हरा चुके हैं।

Advertisment
Congress completed live by-election Bhanupratappur Savitri Mandavi Bhanupratappur by-election Live Counting 13th round Bhanupratappur Bypoll Results Live 2022 by 21250 votes celebrations begin Congress won Savitri Mandavi of Congress won by 21250 votes Savitri Mandavi won towards victory
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें