Advertisment

Bhai Dooj 2022: आज पूरे दिन मनेगी भाई दूज, इस दिशा में बिठाकर तिलक करने से बढ़ेगी भाई की उम्र

author-image
Preeti Dwivedi
Bhai Dooj 2022: आज पूरे दिन मनेगी भाई दूज, इस दिशा में बिठाकर तिलक करने से बढ़ेगी भाई की उम्र

नई दिल्ली। Bhai Dooj 2022 Tilak Tips: भाई-बहनों के लिए खास भाई दूज का त्योहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। वैसे तो ये त्योहार दीपावली के तीसरे दिन होता है लेकिन इस बार दीपावली के दूसरे सूर्य ग्रहण होने से ये एक दिन आगे बढ़ गया। तो चलिए पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार हम आपको बताते हैं कि आज तिलक लगाने का सही समय क्या है। साथ ही ये भी बताएंगे कि किस दिशा में तिलक लगाने से भाई की उम्र बढ़ती है साथ ही आपका रिश्ता मजबूत होता है।

Advertisment

27 अक्टूबर यानि आज मनेगी भाई दूज
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वो इसलिए क्योंकि इस बार तिथियों के घटने बढ़ने से भाई दूज की तिथि बढ़ गई है।

कब कौन सी तिथि आएगी
24 अक्टूबर को शाम 4:55 से अमावस्या।
25 अक्टूबर को शाम 4:41 से सूर्य ग्रहण स्पर्श।
25 अक्टूबर को शाम 6:32 पर मोक्ष, इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी।
26 अक्टूबर को दोपहर 3:21 मिनट तक प्रतिपदा।
26 अक्टूबर को दोपहर 3:21 से दूज शुरू होगी।
27 अक्टूबर को दोपहर 1:58 तक दूज रहेगी।

उदया तिथि में मनेगी दूज
पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर की दोपहर 3:21 से शुरू होगी जो 27 अक्टूबर की दोपहर 1:58 तक रहेगी। चूंकि भाई दूज का त्योहार उदया तिथि में मनाया जाएगा। इसलिए भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। भले ही द्वितीया तिथि दोपहर तक हो। लेकिन दूज का त्योहार पूरे दिन मनाया जाएगा।

Advertisment

इस दिशा में हो भाई का चेहरा
तिलक करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में से किसी एक ओर हो। वहीं बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में तिलक करना और करवाना शुभ माना जाता है।

इस तरह से करें भाई का तिलक - Diwali Bhai Dooj 2022 Tilak Tips
जहां तक संभव हो कोशिश करें कि भाई दूज पर भाई सोफे और कुर्सी पर बैठने की बजाए जमीन पर चौक पर बैठै। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
इसलिए तिलक करने से पहले बहनें जमीन पर आटा या गोबर से चौक बना लें। चौक बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि चौक ऐसा बनाएं जिससे भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में आए।
वहीं बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर हो। इसके बाद चौक पर लकड़ी का पाटा रखकर उस पर भाई को बिठायें।
फिर बहनें खुद भी किसी आसन या पाटे पर बैठें और भाई के माथे पर तिलक लगाएं।
भाई के हाथ में कलावा बांधकर दीपक जलाकर भाई की आरती करें। मिठाई खिलाकर भाई की लंबी आयु की कामना करें।

भाई को तिलक करते समय रखें इन बातों का ध्यान - Diwali Bhai Dooj 2022 Tilak Tips

Advertisment

तिलक के समय भाई या बहन काले रंग के कपड़े न पहनें।
आपस में झगड़ा न करें। घर में भी शांति का माहौल बनाये रखें।
संभव हो तो बहनें तिलक करने से पहले तक उपवास करें। तिलक करने के बाद ही कुछ खाएं।
उपहार का निरादर न करें।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

"articleSection":"Google Trending News Bhai Dooj 2022 Date bhai dooj 2022 bhai dooj katha diwali 2022 Bhai dooj 2022 Muhurat Bhai dooj 2022 shubh yoga Bhai dooj importance Bhai dooj puja vidhi Bhai dooj significance Chitragupta Puja 2022 Yam dwitiya 2022 Bhai Dooj 2022 Tilak Tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें