Advertisment

Bhai Dooj 2022 Tilak Tips : भाई दूज कल, जानें पंड़ित से तिलक लगाने का सही समय, सही दिशा

author-image
Preeti Dwivedi
Bhai Dooj 2022 : इस बार दीपावली के दूसरे दिन नहीं मनेगी भाई दूज, जानें क्या है स​ही तिथि

नई दिल्ली। Bhai Dooj 2022 Tilak Tips कल यानि गुरूवार को भाई दूज है। इसी के साथ दीपावली के पांच Diwali Bhai Dooj 2022 Tilak Tips दिवसीय त्योहार की समाप्ति हो जाएगी। अब दीपावली के बाद Bhai Dooj बहनों ने भाइयों के तिलक की तैयारी पूरी कर ली है। बस आपको तिलक करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना है। अगर आप भी इन्हें ध्यान रखते हैं तो आपका अपने भाइयों से संबंध मधुर होंगे। साथ ही ऐसा करने से उन भाइयों-बहनों को जीवन भर यम का भय नहीं रहता है। आइए हम आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार तिलक करते समय भाई—बहन का चेहरा किस दिशा में होना चाहिए।

Advertisment

इस बार दीपावली Bhai Dooj 2022 का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। आपको Bhai Dooj 2022 बता दें वैसे तो भाई दूज का त्योहार दीपावली से एक दिन छोड़कर यानि प्रतिपदा के बाद द्वितीय तिथि में होता है लेकिन इस बार भाई दूज का त्योहार दूसरे नहीं बल्कि तीसरे दिन मनाई जाएगी। इसलिए चलिए जान लेते हैं इस बार भाई दूज कब मनाई जाएगी। यानि भाई दूज 26 अक्टूबर को है या 27 अक्टूबर को।

27 अक्टूबर को मनेगी भाई दूज —
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वो इसलिए क्योंकि इस बार तिथियों के घटने बढ़ने से भाई दूज की तिथि बढ़ गई है।

कब कौन सी तिथि आएगी —
24 अक्टूबर को शाम 4:55 से अमावस्या।
25 अक्टूबर को शाम 4:41 से सूर्य ग्रहण स्पर्श।
25 अक्टूबर को शाम 6:32 पर मोक्ष, इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी।
26 अक्टूबर को दोपहर 3:21 मिनट तक प्रतिपदा।
26 अक्टूबर को दोपहर 3:21 से दूज शुरू होगी।
27 अक्टूबर को दोपहर 1:58 तक दूज रहेगी।

Advertisment

उदया तिथि में होने के कारण 27 अक्टूबर को मनेगी दूज —
पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार द्वितीय तिथि 26 अक्टूबर की दोपहर 3:21 से शुरू होगी जो 27 अक्टूबर की दोपहर 1:58 तक रहेगी। चूंकि भाई दूज का त्योहार उदया तिथि में मनाया जाएगा। इसलिए भाई दूज का त्योहार 27 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। भले ही द्वितीया तिथि दोपहर तक हो। लेकिन दूज का त्योहार पूरे दिन मनाया जाएगा।

इस दिशा में हो भाई का चेहरा —
तिलक करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में से किसी एक ओर हो। वहीं बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस दिशा में तिलक करना और करवाना शुभ माना जाता है।

इस तरह से करें भाई का तिलक
जहां तक संभव हो कोशिश करें कि भाई दूज पर भाई सोफे और कुर्सी पर बैठने की बजाए जमीन पर चौक पर बैठै। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
इसलिए तिलक करने से पहले बहनें जमीन पर आटा या गोबर से चौक बना लें। चौक बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि चौक ऐसा बनाएं जिससे भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में आए।
वहीं बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा की ओर हो। इसके बाद चौक पर लकड़ी का पाटा रखकर उस पर भाई को बिठायें।
फिर बहनें खुद भी किसी आसन या पाटे पर बैठें और भाई के माथे पर तिलक लगाएं।
भाई के हाथ में कलावा बांधकर दीपक जलाकर भाई की आरती करें। मिठाई खिलाकर भाई की लंबी आयु की कामना करें।

Advertisment

भाई को तिलक करते समय रखें इन बातों का ध्यान —

तिलक के समय भाई या बहन काले रंग के कपड़े न पहनें।
आपस में झगड़ा न करें। घर में भी शांति का माहौल बनाये रखें।
संभव हो तो बहनें तिलक करने से पहले तक उपवास करें। तिलक करने के बाद ही कुछ खाएं।
उपहार का निरादर न करें।

नोट — इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Bhai Dooj 2022 Date bhai dooj 2022 bhai dooj katha diwali 2022 Bhai dooj 2022 Muhurat Bhai dooj 2022 shubh yoga Bhai dooj importance Bhai dooj puja vidhi Bhai dooj significance Chitragupta Puja 2022 Yam dwitiya 2022 Bhai Dooj 2022 Tilak Tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें