Advertisment

धनतेरस पर भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, सालभर रहेगी समृद्धि

author-image
News Bansal
धनतेरस पर भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, सालभर रहेगी समृद्धि

Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन कुछ चीजों को खरीदने पर अक्षय फल की प्राप्ति होती है। खासकर पीतल या चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। व्यापारी भी धनतेरस के दिन अपने व्यापार की जगह पर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली हर चीज धन समृद्धि को बढ़ा देती है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन शाम के समय मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए जिससे की वे प्रसन्न हो जाएं, आइए जानते हैं क्या करें इस दिन...

Advertisment

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2020 के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 28 मिनट से शुरु होगा और शाम 5 बजकर 59 मिनट के बीच है। इस शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। भगवान धनवंतरि को विष्णु जी का वह रूप माना जाता है, जिनके हाथ में अमृत कलश हो।

धनतेरस पर कुबेर देवता को प्रसनन करने का उपाय

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए पूजन के बाद रात को 21 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से समृद्धि आती है।

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ

1. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन मूर्ति खरीदने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और शुभता प्रदान करती है।

Advertisment

2. चांदी व पीतल

धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, आभूषण आदि की खरीदारी करना शुभ होता है। इसके साथ ही धनतेरस के दिन पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि समुद्र मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में पीतल के कलश में अमृत था, तो माना जाता है कि पीतल खरीदने से घर में शुभता आती है।

4. झाड़ू

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इसके साथ ही झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाडू खरीदने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सकारात्मकता आती है।

5. मिट्टी के दीपक

दिवाली प्रकाश का पर्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन मिट्टी के दीपक खरीदें। इसके बिना आपकी दिवाली पूरी नहीं होगी। बाजार में मिट्टी के ​दीपक में भी कई गुणवत्ता वाले दीपक हैं, जो आपकी जेब के अनुरुप हो, वे खरीदें।

Advertisment

धनतेरस पर क्या न खरीदें

लोहे की वस्तुएं, काले रंग की वस्तुएं, स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन, प्लास्टिक, कांच या चीनी मिट्टी की वस्तुएं, धनतेरस को मिलावटी वस्तुओं की खरीदारी न करें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें