Advertisment

Bhadrapada Month 2023: शुरू हुआ भाद्रपद मास, यहां देखें जन्माष्टमी से लेकर पूरी त्योहारों की लिस्ट

Bhadrapada Month 2023: शुरू हुआ भाद्रपद मास, हिन्यू पंचांग के अनुसार यहां देखें जन्माष्टमी से लेकर पूरी त्योहारों की लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
Bhadrapada Month 2023: शुरू हुआ भाद्रपद मास, यहां देखें जन्माष्टमी से लेकर पूरी त्योहारों की लिस्ट

Bhadrapada Month 2023 Vrat Tyohar: हिन्दी पंचांग का छठा महीना भाद्रपद यानि भादौं का महीना 31 अगस्त यानि गुरूवार से शुरू हो गया है। आपको बता दें त्योहारों की दृष्टि से भादौं का महीना बेहद खास माना जाता है।

Advertisment

तो चलिए यदि आपको भी नहीं पता है कि कब कौन सा त्योहार आने वाला है तो हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं भाद्रपद मास के तीज-त्योहार यानि भादौं के महीने के त्योहारों की पूरी लिस्ट। जिसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमीगणेश चतुर्थी से लेकर 13 बड़े तीज-त्योहार आएंगे।

Surya Nakshatra Parivartan 2023: सूर्य ने बदला नक्षत्र, अच्छी बारिश के आसार, इस दिन से मानसून की विदाई

भादौं का महीना का महत्व

हिन्दु कैलेंडर के अनुसार भादौं का महीना (Bhadrapada Month 2023) भगवान की भक्ति के लिए खास माना जाता है। इस पूरे माह यदि भगवान शिव—पार्वती की आराधना की जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। इस महीने त्योहारों की झडी लग जाती है। शुरूआत कजरी तीज से होगी। इसी के साथ जन्माष्टमी, बाबू दोज, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी भी इसी महीने आएंगे।

Advertisment

भाद्रपद मास के व्रत-त्योहार (Bhadrapada Month 2023Vrat & Festivals)

कजरी तीज 1-2 सितंबर 2023

हिंदू पंचांग के अनुसार 1 सितंबर की रात 11:50 मिनट से कजरी तीज की तिथि शुरू होगी। जो 2 सितंबर की रात 08:49 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के चलते कजली तीज 2 सितंबर को मनाई जाएगी।

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों का भाग्य है प्रबल, मिलेंगे अच्छे और शुभ संकेत, जानें अपना आज का राशिफल

संकष्टी चतुर्थी 2-3 सितंबर 2023

हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी तिथि 2 सितंबर की रात 8:49 मिनट पर प्रारंभ होगी। जो अगले दिन यानि 3 सितंबर को शाम 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।

Advertisment

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6-7 सितंबर 2023

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तिथि 06 सितंबर 2023 की दोपहर 03:37 बजे शुरु होगी। जो 07 सितंबर 2023, शाम 04:14 बजे तक रहेगी। चूंकि जन्माष्टमी रात को ही मनाई जाती है इसलिए ये त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा।

अजा एकादशी 9-10 सितंबर 2023

पाप दोष के नाश के लिए रखा जाने वाला व्रत अजा एकादशी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को आती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार एकादशी 09 सितंबर 2023 को रात 09:17 मिनट से शुरू होगी। जो 10 सितंबर 2023 को रात 09:28 मिनट तक रहेगी।

प्रदोष व्रत 11-12 सितंबर 2023

कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, भौम प्रदोष व्रत कहा जाने वाला ये महत्त्वपूर्म दिन 11 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 11:52 बजे से शुरु हो रहा है और ये 13 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 02:21 बजे तक रहेगा।

Advertisment

मासिक शिवरात्रि 13-14 सितंबर 2023

भाद्रपद, कृष्ण पक्ष मासिक शिवरात्रि बुधवार, 13 सितंबर 2023 2:21 बजे से शुरु होगी जो 14 सितंबर 2023 04:49 बजे तक रहेगी।

भाद्रपद अमावस्या 14-15 सितंबर 2023-

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 14 सितंबर को सुबह 4:51 बजे शुरू होगी जो 15 सितम्बर 2023 को सुबह 07:12 मिनट तक रहेगी।

हरितालिका तीज 18 सितंबर 2023

पति की दीर्घायु और अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाने वाला व्रत हरितालिका तीज इस साल 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन से गणेश चतुर्थी होती है।

इस बार हरतालिका तीज की पूजा के दो शुभ मुहूर्त है। जिसमें पहला मुहूर्त सुबह 6:7 मिनट से शुरु होकर सुबह 8:34 मिनट तक रहेगा।
दूसरा मुहूर्त दोपहर 3:19 मिनट से शुरु होगा जो शाम 7:51 मिनट तक रहेगा।

Commercial LPG Cylinder: आज 1 सितंबर से सस्ता हुआ कॉमर्शियल LPG सिलेंडर, जानिए शहरों में कितना हुआ दाम

गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023

इस साल 2023 में गणेश उत्सव 19 सितंबर मनाया जाएगा। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस दिन से 10 दिनी गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि 18 सितंबर, सोमवार की दोपहर 12:39 मिनट से हो रही है। जो 19 सितंबर, मंगलवार की दोपहर 01:43 मिनट तक रहेगी।

परिवर्तिनी एकादशी 25 सितंबर 2023

25 सितंबर 2023 को 07:55 बजे से एकादशी तिथि शुरू होगी। जो 26 सितंबर 2023 05:00 बजे तक रहेगी।

प्रदोष व्रत 27 सितंबर 2023

शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत बुधवार, 27 सितंबर 01:46 बजे से शुरु होकर 27 सितंबर रात 10:19 बजे तक है।

अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर 2023

19 सितंबर से शुरु होकर गणेश उत्सव का समापन 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा। इस साल 28 सितंबर 2023 को गुरूवार के दिन अनंत चतुर्दशी आ रही है। इसका पूजा मुहूर्त 28 सितंबर, 2023 को सुबह 6:12 से शुरू होकर शाम 6:49 पर यह मुहूर्त समाप्त होगा।

भाद्रपद पूर्णिमा व्रत 29 सितंबर 2023

भाद्रपद पूर्णिमा 29 सितंबर 2023 को आएगी। पूर्णिमा तिथि 28 सितंबर, 2023 को शाम 06:49 बजे से शुरू होगी जो 29 सितंबर, 2023 को दोपहर 03:26 बजे समाप्त होगी।

संबंधित खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

Surya Nakshatra Parivartan 2023: सूर्य ने बदला नक्षत्र, अच्छी बारिश के आसार, इस दिन से मानसून की विदाई

Mangal Gochar 2023: मंगल ने बदली चाल, 20 दिन में ये राशियां होंगी मालामाल

Budh Gochar 2023: 24 दिन के लिए ये जातक हो जाएं सतर्क, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Surya Gochar 2023: कल अपने घर में सूर्य पहुंचेगे, शक्तिशाली होकर 30 दिन तक इन्हें करेंगे मालामाल

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल कब है गणेश चर्तुथी, ये है घरों और झांकियों के लिए स्थापना का शुभ मुहूर्त

Bhadrapada Month 2023 , Bhadrapada Month 2023 Vrat Tyohar,  bhadon ka mahina,  festivals list, Shri Krishna Janmashtami 2023, Ganesh Chaturthi 2023, vrat tyohar in hindi

ganesh chaturthi 2023 bhadon ka mahina Shri Krishna Janmashtami 2023 vrat tyohar in hindi Bhadrapada Month 2023 Bhadrapada Month 2023 Vrat Tyohar festivals list भाद्रपद मास 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें