Advertisment

Bhadohi Fire : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 2 बच्चे और 1 महिला की मौ, 64 झुलसे

author-image
deepak
Bhadohi Fire : दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, 2 बच्चे और 1 महिला की मौ, 64 झुलसे

Bhadohi Fire : यूपी के भदोही जिले में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। वहां एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। इसमें 12 और 10 साल के 2 लड़कों और 45 साल की एक महिला की मौत हो गई। जबकि 64 अन्य लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे 42 लोगों को वाराणसी में भर्ती कराया गया। झुलसे लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्‍चे हैं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। एडीजी राम कुमार ने हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी है।

Advertisment

औराई स्थित नारथुआ गांव के इस पूजा पंडाल में रात करीब नौ बजे आरती हो रही थी। तभी अचानक आग लग गई। आग की चपेट में पूरा पंडाल आ गया। आग पर काबू पाने के लिए मिर्जापुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं गई थी। डीएम गौरांग राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे जेठूपुर के अंकुश सोनी (12) , जया देवी (45) पत्नी रमापति निवासी पुरुषोत्तमपुर बारी गांव और 10 साल के एक अन्‍य बच्‍चे की मौत की हो गई। वहीं 64 में से 42 को वाराणसी, 4 को प्रयागराज व 18 लोगों को औराई और ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया है।

hindi news news in hindi UP News Bhadohi news up latest news accident in bhadohi Bhadohi Durga Puja pandal bhadohi fire Two die in 64 scorched fire in bhadohi fire in durga puja pandal massive fire in durga puja pandal mishappening in bhadohi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें