Advertisment

BGMI खेलने वालों के लिए खुशखबरी: दमदार हथियार के साथ आया नया अपडेट 3.8, जानिए Steampunk मोड समेत कई धमाकेदार फीचर्स

BGMI 3.8 Update: भारत में करोड़ों गेमर्स के पसंदीदा मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) को एक नया और बड़ा अपडेट मिला है। गेम निर्माता Krafton India ने BGMI 3.8 अपडेट जारी किया है

author-image
Bansal news
BGMI 3.8 update,

BGMI 3.8 update,

Battlegrounds Mobile India 3.8 Update: भारत में करोड़ों गेमर्स के पसंदीदा मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) को एक नया और बड़ा अपडेट मिला है। गेम निर्माता Krafton India ने BGMI 3.8 अपडेट जारी किया है, जो खासतौर पर भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस अपडेट में नया Steampunk Frontier Mode, दमदार हथियार, एक्सक्लूसिव गेमप्ले फीचर्स और भारत के ब्रांड्स से साझेदारी जैसे कई आकर्षक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

Advertisment

BGMI new weapons

Steampunk: टेक्नोलॉजी और एक्शन का तगड़ा कॉम्बो

BGMI 3.8 अपडेट की सबसे बड़ी खासियत है नया Steampunk Frontier Mode, जो एक फ्यूचरिस्टिक स्टीमपंक शहर Aetherholm में सेट है। यह मोड 15 मई से 14 जुलाई तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें खिलाड़ियों को मिलेगा:

  • Titan Battle: Ruined Castle में टाइटन से भिड़ंत और बेहतरीन लूट।

  • Slide Rails: तेज़ मूवमेंट और दुश्मनों को चकमा देने का नया तरीका।

  • Hot Air Balloon: ऊंचाई से हमले करने का विकल्प।

  • Cyclone Coaster: दुश्मनों के पीछे चुपके से पहुंचने के लिए।

  • Secret Treasure Room: हाई-लेवल गन और लूट पाने का मौका।

  • ODM Gear & Giant Form: Attack on Titan ऐनिमे से प्रेरित ताकतें।

Anniversary Edition और नए हथियार

BGMI की सालगिरह के मौके पर Anniversary Edition Crate भी पेश किया गया है, जिसमें UZI, GROZA, UMP45 और M16A4 जैसे हथियारों के नए स्किन्स के साथ-साथ बैकपैक्स और लॉबी थीम्स भी मिलेंगी।

Advertisment

वहीं, गेमप्ले में भी कई सुधार किए गए हैं:

  • Fila UAZ गाड़ी को और ज्यादा मजबूत बनाया गया है।

  • Driver Shooting फीचर: अब गाड़ी चलाते हुए भी एक हाथ से फायरिंग की सुविधा मिलेगी।

  • JS9 SMG: हल्की और कम रीकॉइल वाली नई सब-मशीन गन।

  • Solo Arena Mode: 1v1 की लड़ाई अब लेवल 10 से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है।

भारत के लिए एक्सक्लूसिव कंटेंट

BGMI अब भारतीय ब्रांड्स से भी सीधा जुड़ रहा है। Sting Energy Drink अब गेम का ऑफिशियल पावर-अप बना है और जल्द ही बाजार में BGMI थीम वाली Sting की बोतलें भी दिखेंगी।

Discovery Island Event (17 मई–1 जुलाई): इस इवेंट के दौरान खिलाड़ी Classic Mode खेलकर Exploration Points कमा सकते हैं, जिससे BMPS 2025 के प्राइज़ पूल को ₹4 करोड़ तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisment

BGMI का 3.8 अपडेट सिर्फ एक टेक्निकल अपग्रेड नहीं बल्कि एक शानदार अनुभव है, जो भारतीय गेमिंग कम्युनिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नया मोड, बेहतर हथियार और देशी ब्रांड्स से सहयोग BGMI को एक बार फिर युवाओं का फेवरेट बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: OnePlus Nord 5 & CE 5 Launch: 7100mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ धमाल मचाएंगे OnePlus के दो नए स्मार्टफोन 

BGMI 3.8 update BGMI Steampunk mode BGMI new weapons BGMI India exclusive BGMI features 2025 BGMI anniversary crate BGMI नया अपडेट BGMI Steampunk मोड BGMI 3.8 फीचर्स
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें