Advertisment

MP के मुलताई में लगे भूकंप के झटके: घरों से बाहर आए लोग, फर्नीचर और पंखे हिलते देख लोगों में मचा हड़कंप

Betul Earthquake Tremors: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार रात 9:30 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने फर्नीचर और पंखे को हिलते हुए देखा और घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

author-image
Vikram Jain
MP के मुलताई में लगे भूकंप के झटके: घरों से बाहर आए लोग, फर्नीचर और पंखे हिलते देख लोगों में मचा हड़कंप

Betul Earthquake Tremors: मध्य प्रदेश के बैतूल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बैतूल के मुलताई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मुलताई में शनिवार रात अचानक भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया। रात 9:30 बजे के करीब लोगों ने घरों में फर्नीचर और पंखे को हिलते देखा। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। अब तक भूकंप की तीव्रता और केंद्र की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल कोई जनहानि की कोई खबर नहीं है।

Advertisment

फर्नीचर और पंखे हिलते देख लोगों में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार शनिवार रात 9:30 बजे बैतूल जिले के मुलताई शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जैसे ही लोगों ने फर्नीचर, पंखे और जमीन में कंपन महसूस किया, वे डरकर घरों से बाहर निकल आए। इस समय मुलताई में हड़ंकप की स्थिति है। साथ यह खबर सामने आई है कि पांढुर्ना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल, मौसम विभाग या जिला प्रशासन ने इसको लेकर सूचना जारी नहीं दी है।

जमीन में कंपन से सहमे लोग

इंदिरा गांधी वार्ड के निवासी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पूरा कमरा हिलने लगा, ऐसा लगा जैसे कुछ बड़ा हादसा हो गया हो।, वहीं, पटेल वार्ड निवासी कुलदीप ने कहा कि पंखा अपने आप हिलने लगा और जमीन में कंपन था, मुलताई के अन्य वार्ड से भी बड़ी संख्या में लोगों भूकंप के झटकों की पुष्टि हुई है। वहीं जिला मुख्यालय और दूसरे नगरों से ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल प्रशासन का एक्शन, 59 रेस्टोरेंट, होटल और क्लब बार के लाइसेंस सस्पेंड, आबकारी विभाग ने जड़ा ताला

Advertisment

सोशल मीडिया पर हलचल

घटना के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर लोगों ने झटकों के अनुभव साझा करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने वीडियो भी शेयर किए जिनमें पंखे हिलते नजर आए।

भूकंप को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं

अब तक प्रशासन या मौसम विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। भूकंप की तीव्रता और केंद्र का भी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है।

Bhopal Sex Scandal: फरहान बोला- ये सवाब का काम, कोई पछतावा नहीं, हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करना था टारगेट

Advertisment

publive-image

Bhopal Sex Scandal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से सामने आए लव जिहाद और रेप केस में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गंदी और जिहादी मानसिकता वाले फरहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों के गिरोह ने हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर रेप किया। साथ ही ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन की भी कोशिश गई। इस गंभीर मामले में एसआईटी और राष्ट्रीय महिला आयोग की जांच चल रही है। छात्राओं से लव जिहाद और रेप केस में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी फरहान ने बड़ा खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Seismic Activity Night Earthquake Multai Earthquake Tremors madhya pradesh Earthquake Tremors People Reaction Earthquake News MP earthquake Betul Earthquake news
Advertisment
चैनल से जुड़ें