Advertisment

बैतूल में हादसा: मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी आग, 3 EVM जलकर खाक, इन केंद्रों पर 10 मई को दोबारा होगी वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024: बैतूल में हादसा: मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी आग, 3 EVM जलकर खाक, कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान

author-image
Preetam Manjhi
बैतूल में हादसा: मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी आग, 3 EVM जलकर खाक, इन केंद्रों पर 10 मई को दोबारा होगी वोटिंग

हाइलाइट्स

  • बैतूल में मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी आग
  • पोलिंग टीम ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान 
  • कर्मचारियों को लाने के लिए भेजा दूसरी बस
Advertisment

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मतदानकर्मियों को लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में 3 EVM मशीनें जलकर खाक हो गई हैं। हादसा मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास हुआ। अब चुनाव आयोग ने 4 केद्रों पर दोबारा वोटिंग कराएगा.

Image

पोलिंग टीम ने बस की खिड़कियों से कूदकर बचाई जान 

जानकारी के मुताबिक, बस साईखेड़ा क्षेत्र में (Lok Sabha Chunav 2024) मतदान के बाद कर्मचारियों और EVM मशीन को लेकर बैतूल आ रही थी। बस में 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे।

पीठासीन अधिकारी मुन्नलाल के मुताबिक, बस में सवार (Lok Sabha Chunav 2024) पोलिंग टीम ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1788042966788895177

आग इतनी भीषण ती कि कुछ टीम की मशीनें जल गईं। इसके साथ ही बस में रखा सामान और बैग जल गया।

बस में सवार 6 मतदान दलों के पास बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट थीं। मेरी वीवी पैट, मत पत्र, सील वगैरह भी जल गईं। बस ड्राइवर प्रकाश पवार ने भी अपनी जान कूदकर बचाई।

ये खबर भी पढ़ें: Shani Vakri: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन!

Advertisment

कर्मचारियों को लाने के लिए भेजा दूसरी बस

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1788037008167756021

बस में आग लगने की सूचना कलेक्टर और SP को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिग्रेड को बैतूल, मुलताई और आठनेर से मौके पर भिजवाया गया।

इसके बाद टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। वहीं, कर्मचारियों और EVM को लाने के लिए दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद उन्हें बैतूल लाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का मतदान: प्रदेश में 71.6% हुई वोटिंग, साल 2019 की तुलना में ज्यादा डले वोट

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें